- Advertisements -spot_img

Friday, April 19, 2024
spot_img

PM मोदी देंगे ‘फिर एकबार योगी सरकार’ का मंत्र, 18 जनवरी को वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं से संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा।

सूत्रों ने बताया कि मोदी इस दौरान संभवत: डिजिटल संवाद करेंगे। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने कार्यक्रम की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी और लोगों से नमो ऐप के जरिए अपने विचार एवं सुझाव साझा करने को कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावों की तारीखों की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश का कई चौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ना सिर्फ योगी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। वहीं, विपक्ष पर तीखे हमले भी किए। प्रधानमंत्री ने यूपी में लॉ एंड ऑर्डर में कथित सुधार के लिए योगी आदित्यनाथ की खूब सराहना की। उन्होंनेे यूपी में योगी को उपयोगी बताया था।

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 15 जनवरी तक जनसभाओं और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और वह शनिवार को बाद में अपने भावी दिशा-निर्देशों की जानकारी देगा। 

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
827SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img