- Advertisements -spot_img

Saturday, April 20, 2024
spot_img

वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था को देंगी बूस्टर डोज? 31 जनवरी से होगा संसद के बजट सत्र का आगाज

देश में कोरोना की तीसरी लहर जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि संसद का बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से होने वाली है। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगी। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के बीच वह एक और बजट पेश करने जा रही हैं। यह बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलने की संभावना है। वहीं, दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा।

हाल ही में एक खबर यह भी आई थी कि संसद भवन के 700 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

संसद भवन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीसरी लहर के दौरान पिछले एक महीने में संसद भवन के 718 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर पिछले दो सप्ताहों के दौरान संक्रमित हुए हैं। 9 जनवरी तक करीब 400 कर्मी कोरोना संक्रमित थे लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा 700 पार कर गया है। पिछले तीन दिनों में ही करीब 43 फीसदी की वृद्धि इन आंकड़ों में हुई है।

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि संक्रमितों में से करीब 200 कर्मचारी राज्यसभा के हैं। बाकी लोकसभा एवं अन्य विभागों से जुड़े बताए जाते हैं। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा ने अपने एक तिहाई कार्मिकों को घर से काम करने की अनुमति दी है। जबकि 50 फीसदी अधिकारियों को घर से काम करने की अनुमति है। ऐसे में बड़ी संख्या में संक्रमण चिंता का विषय है।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
828SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img