- Advertisements -spot_img

Friday, April 26, 2024
spot_img

IPL 2022: हार्दिक पांड्या को अहमदाबाद फ्रेंचाइजी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बन सकते हैं टीम के कप्तान?

आईपीएल के आगामी सीजन से दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ मैदान पर उतरने वाली है। इसके साथ ही 2022 से आईपीएल में 8 के बजाए 10 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएंगी। वहीं अहमदाबाद फ्रेंचाइजी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अहमदाबाद टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

2015 में अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर को आगामी मेगा नीलामी से पहले रिलीज किया गया था। इसलिए, वह या तो दो नई फ्रेंचाइजी में से एक द्वारा चुने जाएंगे या नीलामी पूल में हिस्सा लेंगे।

आईपीएल 2022 के लिए होने वाली मेगा नीलामी से पहले लखनऊ और अहमदाबाद  फ्रेंचाइजी गैर-रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची से अधिकतम तीन खिलाड़ियों को चुन सकते हैं। आईपीएल में 92 मैच खेल चुके हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। ऐसे में मुंबई द्वारा रिलीज किए जाने के बाद पांड्या के दो नई टीमों में से एक से अनुबंध हासिल करने की सबसे अधिक संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या को अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है और वह टीम का नेतृत्व करने के लिए भी तैयार है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हार्दिक पांड्या 2019 वर्ल्ड कप से अपनी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके बाद उन्हें पीठ की सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम इंडिया में अपनी जगह गंवानी पड़ी है। इस समय वह अपने फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

हार्दिक के अलावा अहमदाबाद फ्रेंचाइजी में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके अफगानी स्पिनर राशिद खान के शामिल होने की खबरें भी सामने आई हैं। राशिद को हैदराबाद ने आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया है।

अहमदाबाद टीम का स्वामित्व सीवीसी कैपिटल के पास होगा। सीवीसी उन दो कंपनियों में से एक थी, जिन्होंने अगले सत्र से आईपीएल में खेली जाने वाली दो नई फ्रेंचाइजी के लिए बोली जीती थी। सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अपने नाम की थी। वहीं आरपीएसजी समूह ने 7090 करोड़ रुपये की बोली के साथ लखनऊ फ्रेंचाइजी जीती।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
829SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img