- Advertisements -spot_img

Friday, April 19, 2024
spot_img

ओमेक्स पहुंचकर MP महेश शर्मा बोले- श्रीकांत त्यागी BJP का नेता नहीं, 48 घंटे में होगा गिरफ्तार

नोएडा में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी पर घिरी बीजेपी ने उनसे किसी भी तरह के संबंध को सिरे से इनकार किया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद महेश शर्मा ने कहा कि श्रीकांत त्यागी बीजेपी का सदस्य नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा, कहा की श्रीकांत पर पांच धाराएं और बढ़ाई गई हैं। साथ ही सांसद ने कहा कि श्रीकांत पार्टी का किसी भी मोर्चे में न तो सदस्य है न ही पदाधिकारी है। इस मामले पर गृहमंत्री अमित शाह खुद नजर बनाए हुए हैं। मैं उन्ही के निर्देश पर जिले के पदाधिकारियों के साथ आपके बीच पहुंचा हूं। पार्टी आपके साथ है दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

बता दें कि नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले कथित नेता श्रीकांत त्यागी एफआईआर दर्ज होने के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के घर पर छापा मारकर तीन लग्जरी कारों को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले में ल्द से आरोपी सेक्टर 98 बी स्थित ग्रेंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले एक पार्टी के कथित नेता श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

डीसीपी सेंट्रल राजेश एस ने बताया कि मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया। यूजर ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने श्रीकांत की गिरफ्तारी के लिए सोसाइटी स्थित उसके फ्लैट पर छापेमारी की। यहां से आरोपी फरार मिला। आरोपी केस दर्ज होने के बाद से ही फरार हो गया था। पुलिस ने उसके ठिकानों का पता लगाने के लिए श्रीकांत की पत्नी, चचेरे भाई सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे आरोपी के सभी ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

जब पुलिस आरोपी के घर छापेमारी करने पहुंची तो यहां उसकी तीन लग्जरी कार खड़ी थी। किसी कार पर आरोपी ने भारत सरकार का अवैध रूप से स्टीकर लगा रखा था तो किसी पर एक पार्टी से संबंधित झंडा। पुलिस ने सभी तीन कारों को सोसाइटी से उठाकर थाने ले आई और उन्हें मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया। इनमें फॉरच्यूनर, सफारी और होंडा सिविक कार शामिल है। 

दिल्ली और लखनऊ में मिली आरोपी की लोकेशन 
श्रीकांत की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की चार टीमें अलग अलग जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली है। उसकी लोकेशन शुक्रवार को दिल्ली और लखनऊ में मिली है। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। 

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
827SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img