- Advertisements -spot_img

Tuesday, April 30, 2024
spot_img

इजरायल पर हमले के बाद इस डर से सहमा ईरान, परमाणु ठिकानों पर क्यों लगाया ताला?

इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले करने के बाद ईरान ने अपनी न्यूक्लियर फैसिलिटी (परमाणु सुविधा) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले के मद्देनजर ईरान ने “सुरक्षा कारणों” से ऐसा किया है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सुरक्षा को लेकर घबराया ईरान 

इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या ईरान से बदला लेने के लिए इजरायल उसकी परमाणु सुविधा को निशाना बना सकता है। इस पर उन्होंने कहा, “हम इस संभावना को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। मैं आपको जो बता सकता हूं वह यह है कि ईरान में हमारे निरीक्षकों को ईरानी सरकार द्वारा कल (रविवार को) बताया गया था कि वे सभी परमाणु सुविधाएं जिनका हम हर रोज निरीक्षण कर रहे हैं, वे सुरक्षा कारणों से बंद रहेंगी।”

यूएन अधिकारी ने “अत्यधिक संयम” बरतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “मैंने हमारे निरीक्षकों को आदेश दिया है कि वे तब तक उन न्यूक्लियर फैसिलिटी पर वापस नहीं जाएं जब तक कि स्थिति पूरी तरह से शांत न हो जाए।”

पहले भी दुश्मन के परमाणु ठिकानों पर हमला कर चुका है इजरायल

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
827SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img