- Advertisements -spot_img

Friday, April 19, 2024
spot_img

मीरा राजपूत ने ग्लैमरस आउटफिट में किया रैम्प वॉक, शाहिद कपूर का ऐसा था रिएक्शन

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी-टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल में से हैं। भले ही मीरा शोबिज इंडस्ट्री से नहीं हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी भी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। वह हमेशा किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं मीरा राजपूत अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। दिल्ली में FDCI और लक्मे फैशन वीक द्वारा एक फैशन वीक का आयोजन किया गया। इस दौरान कई बड़ी हस्तियां रैम्प वॉक करती नजर आईं। इवेंट के तीसरे दिन मीरा राजपूत डिजाइनर आयशा राव के लेटेस्ट कलेक्शन की शो स्टॉपर बनीं। अब शाहिद कपूर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

पत्नी के लिए चीयरलीडर बने शाहिद

पत्नी के रैम्प वॉक करने पर शाहिद कपूर ने उन्हें चीयर किया। शाहिद ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मीरा गॉर्जियस दिख रही हैं। स्टार वाइफ ने रैम्प पर फ्लोरल लहंगा और ब्लाउज पहना। शाहिद ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘स्टनर।‘ साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोजी पोस्ट किया।

संबंधित खबरें

इससे पहले मीरा ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रैम्प वॉक करती नजर आईं। 

आने वाले प्रोजेक्ट

 

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म की फिल्म की बात करें जल्द ही वह ‘जर्सी’ में नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट मृणाल ठाकुर है। यह तमिल फिल्म की हिन्दी रीमेक है। ‘जर्सी’ काफी पहले ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसे कई बार टाला गया। इसके अलावा शाहिद कपूर राज एंड डीके के साथ ओटीटी पर डेब्यू भी करने वाले हैं। 

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
827SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img