- Advertisements -spot_img

Friday, April 26, 2024
spot_img

निया शर्मा सीख रहीं पोल डांस, वीडियो में किलर मूव्स देख फैन्स बोले- ‘ऑसम यार’

निया शर्मा का म्यूजिक वीडियो ‘फूंक ले’ इन दिनों धूम मचा रहा है। गाने में उनका हुक स्टेप्स पहले ही पॉपुलर हो चुका है। निया टीवी की हॉटेस्ट अभिनेत्रियों में से हैं। वह डांस में कितनी परफेक्ट हैं यह तो उनके प्रशंसक जानते ही हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियोज से चर्चा में रहने वालीं निया अब एक बार फिर से किलर मूव्स दिखा रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पोल डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। निया ने इसके साथ बताया कि पोल डांस सीखने का यह उनका दूसरा दिन है।

निया शर्मा का वीडियो वायरल

कई हिट टीवी शोज कर चुकीं निया अब कुछ हटकर करना चाहती हैं तभी तो वह पोल डांस सीख रही हैं। उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा है कि वह पोल डांस नहीं कर सकती हैं। वीडियो के साथ उन्होंने अपनी शारीरिक शक्ति को परखा। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- ‘कभी नहीं लगा मेरी हड्डियां टूट रही हैं। प्रेरित करने के लिए यह बहुत अच्छा भाग है।‘

फैन्स हुए फिदा

निया ने ब्लैक कलर के ब्रालेट के साथ शॉर्ट्स पहने हुए हैं। उनके इस वीडियो पर जहां फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई यूजर्स ट्रोल करने से भी बाज नहीं आए। एक फैन ने लिखा- ‘कमाल का मोमेंट है।‘ एक ने लिखा- ‘ब्यूटीफुल एंजेल।‘ एक अन्य ने कहा- ‘ऑसम यार।‘ तो वहीं एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा- ‘अरे गिर जाओगी तो दांत टूट जाएंगे।‘ एक अन्य ने कहा, ‘बिना कपड़ों के इस मौसम में ठंड नहीं लगती?’

निया के हिट सीरियल में ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘जमाई राजा’ है।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
829SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img