- Advertisements -spot_img

Friday, April 26, 2024
spot_img

highlights, MI vs CSK IPL 2022: सीएसके ने 3 विकेट से जीता मैच, मुंबई को मिली लगातार 7वीं हार

  • Apr 21, 2022 11:30 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    मैच का सार !

    इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 33वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई के लिए सबसे अधिक तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली थी। 

    वहीं 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके ने पारी की आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

  • Apr 21, 2022 11:28 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    सीएसके ने जीता मैच !

    आखिरी ओवर में सीएसके ने 17 बनाकर मुंबई को तीन विकेट से हराया। 

  • Apr 21, 2022 11:20 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    ड्वेन प्रीटोरियस हुए आउट !

    जयदेव उनदाकट ने प्रीटोरियस को एलबीडबल्यू आउट कर मैच में बढ़ाया रोमांच, सीएसके को जीत के लिए 5 गेंद में 18 रन की जरुरत। 

  • Apr 21, 2022 10:58 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    रिले मेरेडिथ की गेंद पर तिलक वर्मा ने लपका सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा का बेहतरीन कैच। मुंबई को मिली छठी सफलता।

  • Apr 21, 2022 10:53 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    15 ओवर का खेल हुआ समाप्त !

    चेन्नई की पारी के 15 ओवरों का खेल समाप्त हो गया है। इस दौरान टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं।

  • Apr 21, 2022 10:51 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच !

    डेनियल सैम्स ने अंबाती रायुडू को कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच आउट करा के मुंबई की कराई मैच में वापसी। सीएसके को लगा पांचवा झटका।

  • Apr 21, 2022 10:39 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    शिवम दुबे ने गंवाया अपना विकेट !

    डेनियल सैम्स ने मैच में कराई मुंबई की वापसी, ईशान किशन ने पकड़ा शिवम दुबे का बेहतरीन कैच।

  • Apr 21, 2022 10:21 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    जयदेव उनादकट ने मुंबई को दिलाई तीसरी सफलता, सेट बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा लौटे पवेलियन।

  • Apr 21, 2022 10:01 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    चेन्नई का पावर प्ले हुआ समाप्त !

    चेन्नई की पारी का पावर प्ले हुआ समाप्त, इस दौरान टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं।

  • Apr 21, 2022 9:46 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    छक्का !

    अंबाती रायुडू ने चेन्नई की पारी के लिए छक्का जड़कर खोला अपना खाता।

  • Apr 21, 2022 9:43 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    डेनियल सैम्स के खाते आया में दूसरा विकेट, बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट मिचेल सेंटनर।

  • Apr 21, 2022 9:34 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    चौका !

    मिचेल सेंटनर ने चेन्नई के लिए जड़ा पारी का पहला चौका।

  • Apr 21, 2022 9:31 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    डेनियल सैम्स ने पारी की पहली ही गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा के चेन्नई को दिया पहला झटका।

  • Apr 21, 2022 9:30 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    दूसरी पारी का खेल हुआ शुरू !

    मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर करेंगे डेनियल सैम्स।

  • Apr 21, 2022 9:16 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    मुंबई की पारी समाप्त!

    तिलक वर्मा के बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई के सामने 156 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य।

  • Apr 21, 2022 9:15 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    मुंबई के 150 रन पूरे !

    मुंबई इंडियंस की टीम ने पार किया 150 रनों का आकंड़ा।

  • Apr 21, 2022 9:07 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    अर्धशतक !

    मुश्किल परिस्थितियों में डटकर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने 42 गेंद में जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक।

  • Apr 21, 2022 8:59 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    ड्वेन ब्रावो ने डेनियल सैम्स को आउट कर मुंबई को दिया 7वां झटका। 

  • Apr 21, 2022 8:53 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    सीएसके को तीक्षाणा ने दिलाई छठी सफलता, कीरोन पोलार्ड को भेजा पवेलियन।

  • Apr 21, 2022 8:34 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    ड्वेन ब्रावो ने मुंबई को दिया पांचवा झटका, ऋतिक शौकीन 25 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

  • Apr 21, 2022 8:27 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    जडेजा ने गंवाया दूसरा मौका !

    चेन्नई के सबसे फील्डिर और कप्तान रविंद्र जडेजा ने मैच में छोड़ा दूसरा कैच, ऋतिक को मिला बड़ा जीवनदान।

  • Apr 21, 2022 8:23 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    छक्का !

    तिलक वर्मा ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर लगाया मुंबई की पारी का दूसरा छक्का।

  • Apr 21, 2022 8:07 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    मुश्किल में मुंबई इंडियंस की टीम, मिचेल सेंटनर ने सुर्यकुमार यादव को भेजा पवेलियन।

  • Apr 21, 2022 8:03 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    मुंबई की पारी का पावर प्ले हुआ समाप्त !

    मुंबई इंडियंस की पारी का पावर प्ले समाप्त हो गया है। इस दौरान टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से धराशाई हो गया। चेन्नई के गेंदबाजों ने 42 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए। चेन्नई के लिए तीनों विकेट मुकेश चौधरी ने झटके।

  • Apr 21, 2022 7:58 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    छक्का !

    तीक्षणा की गेंद पर सुर्यकुमार यादव ने जड़ा मुंबई इंडियंस की पारी का पहला छक्का।

  • Apr 21, 2022 7:47 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    मुकेश चौधरी ने मुंबई को दिया तीसरा झटका, डेवाल्ड ब्रेविस लौटे पवेलियन।

  • Apr 21, 2022 7:42 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    जेडजा ने गंवाया मौका !

    मिचेल सेंटनर के ओवर की आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा से छूटा डेवाल्ड ब्रेविस का आसान कैच।

  • Apr 21, 2022 7:38 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    चौका !

    पहले ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद सुर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा पहला चौका।

  • Apr 21, 2022 7:36 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    मुकेश चौधरी ने सीएसके को दिलाई धमाकेदार शुरुआत, रोहित के बाद ईशान किशन को भी बोल्ड कर टीम को दिलाई दूसरी सफलता।

  • Apr 21, 2022 7:32 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    मुकेश चौधरी ने पारी की दूसरी ही गेंद पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा लौटे पवेलियन। बिना कोई रन बनाए टीम को लगा पहला झटका। 

  • Apr 21, 2022 7:28 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    मैदान पर उतरे खिलाड़ी !

    आईपीएल 2022 के 33वें मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं।

  • Apr 21, 2022 7:24 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    सीएसके का प्लेइंग इलेवन !

    रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।

  • Apr 21, 2022 7:24 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    मुंबई का प्लेइंग इलेवन !

    रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।

     

  • Apr 21, 2022 7:23 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    सीएसके की टीम में बदलाव !

    मुंबई के खिलाफ इस मैच में चेन्नई की टीम ने दो बदलाव किए हैं। इस मैच में मोइन अली और क्रिस जॉर्डन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है जबकि ड्वेन प्रीटोरियस और मिचेल सेंटनर को मौका मिला है। 

  • Apr 21, 2022 7:21 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    मुंबई की टीम में बदलाव !

    चेन्नई के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल तीन बदलाव किए हैं। इस मैच में डेनियल सैम्स की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है जबकि रिले मेरेडिथ और ऋतिक शौकिन मुंबई के लिए डेब्यू करेंगे।

  • Apr 21, 2022 7:20 PM (IST) Posted by Jitendra Kumar

    टॉस !

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

  • - Advertisements -spot_img
    - Advertisements -spot_img

    - Advertisements -spot_img

    - Advertisements -spot_img
    - Advertisements -spot_img

    Related Articles

    - Advertisements -spot_img
    - Advertisements -spot_img

    Stay Connected

    563FansLike
    0FollowersFollow
    119FollowersFollow
    829SubscribersSubscribe
    - Advertisement -spot_img
    - Advertisements -spot_img

    Latest Articles

    - Advertisements -spot_img
    - Advertisements -spot_img