- Advertisements -spot_img

Friday, April 19, 2024
spot_img

Yogi Oath: स्टेडियम में कौन-कहां बैठेगा, पहले ही हो चुका है तय

राजधानी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी सजधज कर तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी समेत 70 हजार मेहमानों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री की ताजपोशी होगी। इकाना स्टेडियम में सारे इंतजाम गुरुवार देर रात तक चलते रहे। शपथ ग्रहण समारोह में मंच के सबसे निकट न्यायाधीशों, आयोग के अध्यक्ष और सैन्य अधिकारियों की दीर्घा रहेगी। दूसरी पंक्ति में साधु संतों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बैठने की व्यवस्था कुछ इस तरह तैयार की गई है कि ज्यादातर दीर्घाएं मंच के सामने एक ही पंक्ति में अगल बगल रहेंगी। ठीक सामने मीडिया कर्मियों के कैमरों के लिए स्थान छोड़ा गया है।

जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए ‘सिटिंग प्लान’ में बी-1 से लेकर बी-4, बी-8, बी-9, बी-10, बी-13, बी-14 पासधारक सबसे आगे की पंक्ति में रहेंगे। इसके पीछे बी-5, बी-6, बी-11, बी-12, बी-15 पासधारकों के लिए सोफे लगाए गए हैं। तीसरी पंक्ति में बी-17, बी-18 पासधारक बैठेंगे। पास के आधार पर ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही पुलिस, प्रशासन समेत अन्य विभागों के एक हजार के करीब अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्था संभालने के लिए लगाए गए हैं।

बी-1: न्यायमूर्ति, आयोग अध्यक्ष, सैन्य अधिकारी

बी-2: साधु संत

बी-3: अतिथि राज्यपाल

बी-4 : अतिथि मुख्यमंत्री

बी-5: विवि के कुलपति, राजधानी के प्रख्यात चिकित्सक, खिलाड़ी, कलाकार

बी-6 : मुख्यमंत्री के अतिथि, सीएम कार्यालय एवं परिवार

बी-7: मीडिया

बी-8: भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी

बी-9: पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री, राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्ष और पदाधिकारी

बी-10: सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य

बी-11: प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी

बी-12: मनोनीत मंत्रीगणों का परिवार

बी-13: महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, आयोग बोर्ड अध्यक्ष, सहयोगी दलों के पदाधिकारी

बी-14: व्यापारी, उद्योगपति, सहयोगी वर्ग, सामाजिक नेता

बी-15: संगठन विस्तारक

बी-16: इकाना ब्लॉक

40 फुट की एलईडी पर सीधा प्रसारण
मंच से दूर स्टेडियम में बैठने वाले दूर जिलों से आने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए विशालकाय एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। यह 40 फुट ऊंची और 80 फुट चौड़ी होगी। यानी दूर से भी मंच पर होने वाली सभी गतिविधियां स्पष्ट दिखाई पड़ेंगी।

गर्मी को ध्यान में रखते हुए जगह जगह कूलर और तेज हवा वाले पंखे लगाए गए हैं। साथ ही पानी की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पार्किंग स्थल पर अस्थायी शौचालय भी रहेंगे। पंडाल लगाया जा रहा है जहां वाहन से उतरने के बाद आगंतुक साफ शीतल जल पीने के बाद आगे जाएंगे। वहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को गर्मी से मुकाबला करना होगा। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम यानी दिन की तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
827SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img