- Advertisements -spot_img

Thursday, April 25, 2024
spot_img

सपा की दी गई सीटों से संतुष्ट नहीं थे आजाद, अखिलेश ने चंद्रशेखर के आरोप पर किया पलटवार

भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर रावण द्वारा सपा पर लगाए गए आरोपों को अखिलेश यादव ने खारिज कर दिया है। उन्होंने आजाद पर पलटवार करते हुए कहा, मैने आजाद से कहा कि मैं दो सीटें दे सकता हूं, इस पर उन्होंने अपनी पार्टी से चर्चा करने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने सपा के साथ चुनाव लड़ने से मना कर दिया। कारण पूछने पर आजाद ने कहा, उनकी पार्टी सपा द्वारा दी गई सीटों से संतुष्ट नहीं है। इस पर आजाद से कहा गया, मैं इससे ज्यादा सीटें नहीं दे सकता। अखिलेश यादव ने कहा, उन पर लगाए गए आरोप यह एक तरह की साजिश है। 

आपको बता दें कि शनिवार को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव को दलितों की जररूत नहीं होने का आरोप लगाते चंद्रशेखर आजाद ने सपा से गठबंधन नहीं करने का ऐलान किया था। चंद्रशेखर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गठबंधन में शायद उनकी पार्टी को रखना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा भी भीम आर्मी के साथ गठबंधन पर सहमत नहीं है। उन्होंने कहा, यूपी में भाजपा को रोकना हमारा लक्ष्य है। लेकिन अब दलित अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे।

छह महीने से अखिलेश से हो रही थी मुलाकात

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अखिलेश से 6 महीने से लगातार मुलाकात हो रही थी। आरक्षण समेत सभी मुद्दों पर उनसे बात हुई। गठबंधन के मुद्दे पर अखिलेश ने शाम तक बताने को कहा था लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। चंद्रशेखर ने कहा, लगता है कि अखिलेश को दलितों की जरूरत नहीं है। अब हम सपा से गठबंधन नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले नौ साल से बहुजन समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं। यूपी में भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन की पहल की गई थी, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक रुख स्पष्ट नहीं होने के कारण अब वह अकेले ही चुनाव में जाएंगे।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
829SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img