- Advertisements -spot_img

Tuesday, April 30, 2024
spot_img

शादी से ठीक पहले दूल्हे ने फोन कर दुल्हन के तोड़े अरमान, दरवाजे पर नहीं आई बारात, जानिए पूरा मामला

यूपी के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन हाथों पर मेहंदी और दिल में खुशी लेकर बारात आने का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हे ने फोन कर ऐन मौके पर शादी से इनकार कर दिया। इससे दूल्हन पक्ष के लोग बारात न आने से काफी दुखी हो गए। उन्होंने वर पक्ष के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया। 

ये मामला चंदौसी क्षेत्र के पचाक गाव का है। भूरे ने बताया कि उन्होंने 2 महीने पहले अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद के मूंडापांडे थाना क्षेत्र के बुझपुर की मिलक से तय की थी। एक सोने की अंगूठी और 51 हजार रुपये पर शादी की बात फिक्स हुई थी। सोमवार को बारात आनी थी। वधु पक्ष ने सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। दहेज के अलावा खानपान समेत सभी सामान तैयार कर लिया गया था। लेकिन इससे पहले भूरे के पास सुबह साढ़े 9 बजे दूल्हे ने फोन कर ढाई लाख रुपये कैश और पांच बीघा जमीन नाम करने की डिमांड कर दी। वह मांग पूरी होने के बाद ही बारात लाने की बात कहने लगे। 

लड़की के पिता ने इस बारे में लड़के के माता पिता और अन्य रिश्तेदारों से बात की। लेकिन सभी ने कहा कि पहले दहेज की मांग पूरी होगी तभी बारात आएगी। इसे भूरे समेत सारा परिवार परेशान हो उठा। घर में शादी की सारी तैयारियां रखी की रखी रह गई। जहां खुशियों का माहौल था वहां एकदम सन्नाटा पसर गया। अंत में वधू पक्ष के लोगों ने थाना बनियाठेर पहुंचकर वर पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष मोहित काजला ने बताया कि तहरीर मिल गई है और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
827SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img