- Advertisements -spot_img

Friday, April 26, 2024
spot_img

शादी के 10 दिन बाद ही नव विवाहिता को लेकर फरार हुआ प्रेमी, 50 हजार रुपये और गहने भी घर से गायब

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक नव विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। युवती ने घर बनवाने के लिए रखे 50 हजार रुपये और गहने भी अपने साथ ले गयी। वहीं इस मामले में नव विवाहिता के पिता ने परतावल चौकी में तहरीर दी है। पिता के मुताबिक युवती शादी के बाद पहली बार ससुराल से मायके लौटी थी। 

ये मामला परतावल क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवती की शादी दस दिन पहले यानी 25 अक्टूबर को हुई थी। इस दौरान विवाहिता का प्रेमी ससुराल जाकर हंगामा करने लगा। इसकी सूचना मिलने पर युवती के पिता ने परतावल चौकी में तहरीर दी। पिता ने पुलिस को बताया कि एक युवक बेटी को परेशान कर रहा है वह शादी से पहले भी युवती के साथ छेड़छाड़ करता था। इसके बाद पिता ने नव विवाहिता को विदा कराकर घर लेते आया। लेकिन शनिवार की भोर में युवती घर से गायब मिली। 

भाई ने बहन और उसके प्रेमी को चाकू गोदकर मार डाला, नाले में शव फेंक पहुंचा थाने

इस मामले में पिता ने बेटी के अपरहण का आरोप लगाया। पिता ने बताया कि घर बनवाने के लिए सरकार की तरफ से मिले पैसे में से 50 हजार रुपये भी गायब हैं इसके अलावा बेटे का मोबाइल और गहने भी लेकर युवती फरार है। इस मामले में चौकी इंचार्ज प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
829SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img