- Advertisements -spot_img

Saturday, April 20, 2024
spot_img

योगी सरकार का क्या होगा इस बार एजेंडा? शपथ के बाद रात में होगी कैबिनेट बैठक

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही विधिवत सरकारी कामकाज शुरू कर देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नेता सदन चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने यह साफ कर दिया है कि इस बार सरकार का एजेंडा क्या होगा। प्रदेश उत्थान के हित में राज्य सरकार बड़े फैसले लेगी। यह भी माना जा रहा है कि योगी सरकार उत्तराखंड की तर्ज पर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में कमेटी गठित कर सकती है।

प्रदेश की बागडोर दूसरी बार संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की रात या फिर शनिवार को कैबिनेट की पहली बैठक कर सकते हैं। बैठक में पुरानों के साथ नए मंत्रियों को सरकार का एजेंडा बताने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया जा सकता है। बैठक में मुफ्त गैस सिलेंडर व मुफ्त राशन देने को लेकर फैसला भी हो सकता है।

प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन देने व मेजर ध्यानचंद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन पर भी फैसला हो सकता है। अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस, जेईई, एनआईआईटी, टीईटी, क्लैट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग के संबंध में भी महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है।

यह भी माना जा रहा है शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। खासकर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक को इसमें बुलाया जा सकता है। इसमें प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चर्चा के साथ ही अप्रैल में शुरू होने वाले नवरात्र के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश दिया जा सकता है।
 

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
828SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img