- Advertisements -spot_img

Wednesday, April 24, 2024
spot_img

प्राचार्य डायट ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, नौनिहालों की उपस्थिति को लेकर जताई नाराज़गी

प्रयोगशाला और पुस्तकालय भी नही मिला


अम्बेडकरनगर। प्राचार्य डायट मनोज गिरि द्वारा परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण जारी है इसी क्रम में बुधवार को शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर मरुई, प्राथमिक विद्यालय ताजपुर तथा कम्पोजिट विद्यालय पलई रामनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों का अधिगम स्तर सामान्य पाया गया परंतु बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं थी। प्राचार्य द्वारा चेतावनी दी गई और अभिभावकों से संपर्क स्थापित करने व पंजीकृत नौनिहालों की उपस्थिति को बेहतर बनाने हेतु कहा गया। निपुण भारत मिशन का साप्ताहिक कार्यक्रम संचालित मिला। प्राचार्य द्वारा सभी शिक्षकों को शिक्षण योजना के साथ पढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर मरुई प्रांगण के अंदर पुरानी बिल्डिंग जर्जर अवस्था में मिली। प्राचार्य को जिला विद्यालय निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार मिलने से उनके द्वारा माध्यमिक स्तर के विद्यालय का भी निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में नबी हसन इंटर कॉलेज कुर्की बाजार का निरीक्षण किया गया जिसमें प्रयोगशाला और पुस्तकालय नही मिली तथा उसी प्रांगण के कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित मिली।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
828SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img