- Advertisements -spot_img

Tuesday, April 16, 2024
spot_img

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव : फिर से खिलेगा कमल या दौड़ेगी साइकिल? कल हो जाएगा फैसला

भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली हुई गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के कल यानि रविवार को नतीजे आ जाएंगे। नौ बजे तक रुझाने आने शुरू होंगे और दोपहर तक रिजल्ट की स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इसको लेकर सभी निगाहें टिकी हुई हैं। समझने वाली बात यह है कि पिछली बार भाजपा की झोली में गई इस सीट पर अबकी किसका कब्जा होगा या यूं कहें कि जनता ने इस बार किसे अपना समर्थन दिया है? इसकी जानकारी तो कल दोपहर के बाद ही हो पाएगी। बतादें कि इस चुनाव में भाजपा और सपा की सीधी टक्कर देखने को मिली है। बसपा और कांग्रेस ने इस चुनाव से दूरी बना ली थी। पिछले चुनाव में बसपा के वोट भी ठीक-ठाक थे। इस बार बसपा का वोटर जिधर गया होगा जीत उसकी पक्की मानी जा रही है। 

14 टेबलों पर होगी मतगणना

गोला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार को शहर की राजापुर मंडी में सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना पाण्डाल में गणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोला विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन नवम्बर को मतदान हुआ था। गोला विधानसभा उपचुनाव में तीन नवम्बर को मतदाताओं ने ईवीएम की बटन दबाकर यहां से चुनाव मैदान में उतरे सात प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया था। भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक स्व. अरविन्द गिरि के बेटे अमन गिरि हैं। वहीं सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक विनय तिवारी हैं। इसके अलावा पांच अन्य प्रत्याशी हैं। डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना को लेकर मंडी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरुआत होगी। 32 राउंड में मतगणना पूरी होगी। सीसी कैमरों व वीडियोग्राफी भी मतगणना के दौरान होगी। मतदाताओं ने किसको विधायक चुना है, इसके नतीजे दोपहर तक आने की संभावना है।

32 राउंड तक होगी वोटों की गिनती, दोपहर तक नतीजे

गोला विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने किसको अपना विधायक चुना है। इसका फैसला रविवार को हो जाएगा। शहर की राजापुर मंडी में मतगणना होगी। मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पाण्डाल में 14 टेबल लगाई गई हैं। जिनपर वोट गिने जाएंगे। 32 राउंड में मतगणना पूरी होने के बाद रिजल्ट आ जाएगा। मतगणना को लेकर मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गेट पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। तलाशी के बाद ही अन्दर जाने दिया जाएगा। सिगरेट, पान मसाल आदि नहीं ले सकेंगे। वहीं मोबाइलों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
827SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img