- Advertisements -spot_img

Friday, April 26, 2024
spot_img

कानपुर के बाद अब आगरा में खाली मिला बैंक का लॉकर, पीएनबी कर्मचारियों पर ही शक

कानपुर में सेंट्रल बैंक के लॉकरों से जेवरात और अन्य सामान गायब होने की घटना के बाद अब आगरा में उसी तरह का मामला सामने आया है। यहां पंजाब नेशनल बैंक लोहामंडी शाखा के लॉकर से 6.5 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए हैं। पत्नी का नाम बढ़वाने के बाद लॉकर चेक करने गए पति ने उसे खोला तो वह खाली था। लॉकर धारक ने मामले में लोहामंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बैंक के कर्मचारियों पर आभूषण चोरी करने का शक जताया है। मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखा गया है।

जगदीशपुरा के मारूति एस्टेट फेस-1 निवासी वेद प्रकाश जैन ने बताया कि उन्होंने 11 सितंबर 2021 को पंजाब नेशनल बैंक की लोहामंडी शाखा में लॉकर लिया था। 17 अगस्त को वह पत्नी ममता जैन के साथ बैंक गए थे। बैंक स्टाफ ने उन्हें पत्नी के साथ लॉकर का संचालन करने की सलाह दी। उन्होंने लॉकर में पत्नी का नाम बढ़वाने की कार्यवाही पूरी की। वेद प्रकाश ने बताया कि वह और पत्नी कर्मचारी के साथ लॉकर खोलने पहुंचे थे।

उन्होंने और कर्मचारी ने लॉकर खोलने के लिए एकसाथ चाबी लगाई, परंतु काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं खुला। इस बीच कर्मचारी ने उन्हें बताया कि उनका लॉकर तो पहले से ही खुला हुआ है। जिसकी जानकारी उन्होंने और कर्मचारी ने बैंक मैनेजर को दी। दंपती ने अपने बेटे पंकज को भी वहां बुला लिया।

बैंक मैनेजर ने खुद की पूरी पड़ताल
बैंक मैनेजर स्टाफ और उनके साथ लॉकर रूम में गए। करीब 15 मिनट प्रयास के बाद भी लॉकर नहीं खुला। जिस पर बैंक के कर्मचारी ने ध्यान से चेक करने के बाद बताया कि लॉकर की पत्ती उखड़ी हुई है। उसे दबाते ही लाकर खुल गया। लॉकर को पूरी तरह खाली देख वेद प्रकाश के होश उड़ गए। उसमें रखे लाखों रुपये के आभूषण गायब थे। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर 2021 को लॉकर चेक किया था तब आभूषण रखे हुए थे। अब मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह जेवरात हुए चोरी 

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
829SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img