- Advertisements -spot_img

Tuesday, April 16, 2024
spot_img

ओपी राजभर बोले- यूपी में अब केवल भाजपा और सपा, बताया उनके निशाने पर कौन?

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पटना के गांधी मैदान में होने वाली रैली को लेकर जोर-शोर से तैयारियों जुटे हैं। तैयारियों को लेकर ही राजभर शुक्रवार को मऊ पहुंचे और यहां के हिंदी भवन में आयोजित मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की।

इस दौरान साफ किया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के साथ पूरी निष्ठा के साथ जुटा हुआ है। कहा कि कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी समेत अन्य छोटे दलों का कोई भी असर नहीं है। अब केवल भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी है। इसमें उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी है l 

ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के अधिकतर लोग सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में आने को तैयार हैं।  इसमें आधा दर्जन से अधिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का दावा भी किया। 

ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पटना के गांधी मैदान में आयोजित सावधान रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि 27 तारीख को पटना के गांधी मैदान में आयोजित सावधान रैली ऐतिहासिक होगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यूपी के बाद अब बिहार में भी अपनी पूरी ताकत दिखाएगी।  बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित होने वाली रैली मील का पत्थर साबित होगी।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
827SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img