- Advertisements -spot_img

Friday, April 19, 2024
spot_img

एनटीपीसी टांडा में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टाण्डा संयत्र की सुरक्षा में तैनात के.औ.सु.ब. (अग्निशमन शाखा) द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बी.सी. पोलाई, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सूर्य नारायण पाणिग्राही, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) आर. के. सिंह, महाप्रबंधक (मेकेनिकल इरेक्शन), यू.एस. बोस, महाप्रबंधक, (सी.एण्ड आई.), ए.के. मिश्रा, महाप्रबंधक (आपरेशन) पी.एल. नरसिम्हा, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंध) एस.एस.एस. श्रीनिवास, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), सी.आई.एस.एफ. के सहायक कमाण्डेन्ट संजीव कुमार सिंह, उपनि0 पी.के. राय, आ0 आशुतोष उपाध्याय एवं एनटीपीसी परियोजना के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम के संचालक निरीक्षक/कार्य राजीव कुमार ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता के संबंध में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित किये गये कार्यक्रम की जानकारी दी। समापन समारोह के दौरान अग्निशमन शाखा के बल सदस्यों द्वारा अग्नि दुर्घटना के समय की जाने वाली कार्यवाही का प्रदर्शन किया गया। बी.सी. पोलई ने अपने संबोधन में बताया कि सामान्य जन जागरुकता के द्वारा हम अग्नि सुरक्षा के माध्यम से घटित होने वाली संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निजात पा सकते हैं। मुख्य अतिथि द्वारा सी0आई0एस0एफ0 अग्निशमन सेवा सप्ताह के कार्यक्रम की प्रसंसा एवं सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु बधाई दिया गया।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
827SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img