- Advertisements -spot_img

Wednesday, April 17, 2024
spot_img

इस्लामिक शिक्षा के केन्द्र देवबंद से पहली बार भाजपा सरकार में कोई बना मंत्री, क्या है इशारा?

तपती गर्मी के बीच काष्ठनगरी के लिए सौगात भरी खबर आई। योगी सरकार में पहली बार सहारनपुर से कोई मंत्री बनाया गया। इस्लामिक शिक्षा के विश्व प्रसिद्ध केन्द्र दारुल उलूम से लगातार दूसरी बार जीते विधायक कुंवर बृजेश सिंह और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने राज्यमंत्री की शपथ ली। एक साथ दो मंत्री बनाए जाने के बाद जिलेभर में समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा सरकार में देवबंद से पहली बार कोई मंत्री बना है।

सूबे के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले सहारनपुर के लिए शुक्रवार का दिन खासा सुखद रहा। सुबह करीब 11 बजे संकेत मिले कि सहारनपुर से दो मंत्री बनाए जा रहे हैं, लेकिन दोपहर 12 बजे तक स्थिति साफ हो गई। पता चला कि देवबंद से चुने गए विधायक कुंवर बृजेश सिंह और जसवंत सिंह सैनी को राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके बाद बृजेश सिंह के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदाजट और जसवंत सिंह सैनी के रामपुर मनिहारन क्षेत्र के गांव आजमपुर में हर्ष की लहर दौड़ गई। दोनों राज्यमंत्रियों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

जसवंत सैनी नहीं हैं किसी भी सदन के सदस्य  
राज्यमंत्री बनाए गए जसवंत सैनी फिलहाल राज्य के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। ना तो वह विधायक हैं और ना ही वह एमएलसी हैं। वह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हैं। अब उन्हें योगी सरकार में मंत्री बना दिया गया है तो छह माह के अंदर एमएलसी या विधायक चुनकर सदन में जाना होगा। जसवंत सिंह सैनी 1989 में संघ के शाखा कार्यवाह और मुख्य शिक्षक, 1991 में देवबंद तहसील प्रमुख और अभाविप के जिला प्रमुख, 1997 में भाजयुमो महामंत्री, 2001 में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, 2004 में भाजपा के जिला महामंत्री, 2007 से 2010 तक भाजपा जिलाध्यक्ष, 2009 में सहारनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा, 2010 से 2014 तक भाजपा प्रदेश मंत्री, 2017 से 2020 तक प्रदेश उपाध्यक्ष, 2019 में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष, 2021 में राज्य पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष, 2022 में प्रदेश में राज्यमंत्री बने।

संबंधित खबरें

योगी आदित्यनाथ के करीबी हैं ब्रजेश सिंह 
राज्यमंत्री बनाए गए कुंवर बृजेश सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खासे निकट हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बृजेश सिंह की पहल पर योगी सरकार ने देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर दिया। साथ तमाम व्यस्तताओं के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो बार बृजेश सिंह के लिए प्रचार करने देवबंद क्षेत्र में आए थे।  बृजेश सिंह 1996 से 1999 तक भाजयुमो जिलामंत्री, 1999 से 2001 तक भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, 2001 से 2004 तक भाजयुमो के पश्चिमी क्षेत्र के सह प्रभारी, 2004 से 2005 तक भाजयुमो पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी, 2005 से 2008 तक भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष, 2008 से 2015 तक भाजपा में सक्रिय सदस्य रहे। 2016 में भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री, 2017 में विधायक, 2022 में विधायक बनकर राज्यमंत्री।

बेहतर प्रदर्शन का मिला इनाम 
भाजपा के लिए सहारनपुर की सियासी जमीन कभी भी खासी उपजाऊ नहीं रहीं। लेकिन इस बार उम्मीद से अधिक सफलता मिली। जिले की सात सीटों में से पांच सीटों पर कमल खिला। वह भी ऐसे हालात में जबकि सहारनपुर मंडल के जिले मुजफ्फरनगर के नेता राकेश टिकैत किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं चार बार के विधायक और दो बार मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी जैसे कद्दावर नेता भाजपा छोड़कर सपा में चले गए थे। बावजूद इसके इस बार भाजपा ने वर्ष 2017 से अधिक बेहतर प्रदर्शन किया। वर्ष 2017 में जहां भाजपा को चार सीटें मिली थीं। वहीं इस बार पांच सीटों पर कमल खिलाया।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
827SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img