- Advertisements -spot_img

Friday, April 26, 2024
spot_img

अफसर पति मांगता था 20 लाख रुपये और लग्जरी कार, पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के दनियालपुर डुबकियां गांव में 24 वर्षीय पलक बरनवाल ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पति प्रतापगढ़ के देवसरा थाने के ढकवा निवासी सत्य कुमार बरनवाल सुल्तानपुर के कादीपुर में नायब तहसीलदार हैं। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी। 

पलक अपने भाई के साथ डुबकियां में एसओएस के पास विजय बरनवाल के मकान में किराये पर रहती थी। वह यहां से सुपर टेट की तैयारी कर रही थी। भाई मयंक बरनवाल एसओएस में इंटर की पढ़ाई कर रहा है। दोपहर में वह कमरे पर अकेली थी। पंखे के हुक से फंदा बनाकर फांसी लगा लीं। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

पलक के पिता श्रीराम बरनवाल ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है। बताया कि बेटी को शादी में 10 लाख रुपये नकद व गृहस्थी का सारा सामान दिया था। इसके बाद भी पति सत्य कुमार और ससुराल के लोग 20 लाख रुपये और लग्जरी कार के लिए प्रताड़ित करते थे। बेटी ने पिता को फोन से जानकारी दी। 

इस पर वह पलक को विदा कराकर घर ले आए। इसके बाद आए दिन पति फोन कर उसे धमकी देने लगा। बिना रुपये व कार के विदाई न कराने की बात कहता था। आरोप है कि इसके बिना आने पर जान से मारने की धमकी देता था।

पिता ने बताया कि 23 मार्च को बेटी का फोन आया। बताया कि पति फिर से फोन कर दहेज की बात और अपशब्द कह रहे थे। इससे वह काफी दुखी थी। पिता ने तहरीर में पति सत्य कुमार, ससुर राघव राम, सास सरोज देवी, जेठ विक्रम व देवर सर्वेश के खिलाफ बेटी के प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया है।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
119FollowersFollow
829SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img