Rajasthan NEET UG Counselling 2022 Round 2: RUHS कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, राजस्थान ने राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। दूसरे राउंड के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राजस्थान नीट यूजी 2022 राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट rajneetug2022.in पर चेक किया जा सकता है। राउंड 1 के बाद सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन 8 नवंबर, 2022 को होगा।
वे सभी उम्मीदवार जो पहले ही NEET UG 2022 राउंड 1 काउंसलिंग में पंजीकृत हो चुके हैं, उन्हें फिर से अपना पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरना सुनिश्चित करना चाहिए और निर्धारित समय के भीतर आवेदन फीस जमा करना होगा।
जानें- जरूरी तारीख
राउंड 1 के बाद सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन- 08.11.2022
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की आरंभ तिथि- 08.11.2022
वेबसाइट पर आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि -11.11.2022 (शाम 4.00 बजे)
वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 11.11.2022 (रात 11.45 बजे)
अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन -12.11.2022
राउंड 1 के बाद सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन- 13.11.2022
दस्तावेज़ सत्यापन और सीट आवंटन- 13.11.2022
विकलांगता प्रमाण पत्र का सत्यापन – 13.11.2022
मेरिट के आधार पर सीट आवंटन – 14.11.2022 से 19.11.2022
उम्मीदवारों द्वारा शामिल होना – 15.11.2022 से 21.11.2022
सीट आवंटन का मॉप-अप राउंड (ऑफ-लाइन) – अधिसूचित किया जाएगा
राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग के माध्यम से योग्य उम्मीदवार राज्य भर के विभिन्न मेडिकल और डेंटल कॉलेजों द्वारा संचालित एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में प्रवेश ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।