Maharashtra crisis Live Updates | शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे कई अन्य बागी विधायकों के साथ असम की राजधानी गुवाहाटी में डेरा जमाए हुए हैं, यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है। विधायकों के बागी तेवर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चिंता बढ़ा दी है। कल रात उन्होंने सीएम का सरकारी बंगला छोड़ दिया और अपने पुश्तैनी घर मातोश्री में शिफ्ट हो गए। राज्य की महा विकास अघाड़ी गठबंधन विधायकों को वापस लाने के लिए हर कोशिश कर रही है। कल अपने संबोधन के दौरान ठाकरे ने सीएम पद और शिवसेना प्रमुख की जिम्मेदारी छोड़ने की पेशकश की। उन्होंने शिंदे को सीएम बनाना तक का ऑफर दिया। वहीं बीजेपी इन बागी विधायकों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर सभी लाइव अपडेट्स के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें।
Thu, 23 Jun 2022 07:25 PM
एमवीए छोड़ने के शिवसेना के ऑफर से कांग्रेस ‘परेशान’
बागियों को मनाने के लिए शिवसेना ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन छोड़ने तक का ऑफर दे किया। हालांकि शिवसेना के इस ऑफर से गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस कथिततौर पर नाखुश दिख रही है।
पूरी खबर पढ़ें।
Thu, 23 Jun 2022 07:15 PM
पृथ्वीराज चव्हाण बोले, बीएमसी चुनाव में नंबर 1 बनना चाहती है भाजपा
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि भाजपा शिवसेना में अस्थिरता पैदा करना चाहती है ताकि वह बीएमसी चुनाव में नंबर 1 पार्टी बन जाए। यह ऑपरेशन दिल्ली से ही चलाया जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस दिल्ली जाकर निर्देश लेते हैं।
Thu, 23 Jun 2022 07:00 PM
घर के दरवाजे खुले…संजय राउत का लुभावना ऑफर
शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने एक बार फिर से बागियों को लुभावना संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आप लोग स्वाभिमान से फैसला लें, किसी भी तरह की गुलामी से बचें। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चर्चा से हम किसी भी संकट से बाहर निकल सकते हैं। घर के दरवाजे खुले हैं, जंगल में क्यों भटकते हो। आइए गुलामी के बजाय स्वाभिमान से फैसला करें। पढ़ें पूरी खबर
Thu, 23 Jun 2022 06:58 PM
अच्छे मुख्यमंत्रियों में उद्धव ठाकरे का नामः अजीत पवार
अजीत पवार ने कहा कि दो पार्टियों सेक्युलर विचारधारा की हैं और तीसरी शिवसेना है। लेकिन हम राज्य के विकास के मुद्दे पर काम करते हैं। उन्होंने कहा, ढाई साल हो गया। दो साल कोरोना ही था। पूरे देश में सबसे अच्छे मुख्यमंत्रियों में पहले पांच में उद्धव ठाकरे का नाम आता था।
Thu, 23 Jun 2022 06:55 PM
बगावत में भाजपा की भूमिका पर क्या बोले अजीत पवार
अजीत पवार ने कहा यह शिवसेना का अंदरूनी मामला है। बगावत में भाजपा की भूमिका पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा दिखायी नहीं दिया। पार्टी में कभी न कभी मतभेद हो जाते हैं। ये तो तीन पार्टियां हैं। इसमें रास्ता भी निकल सकता है।
Thu, 23 Jun 2022 06:53 PM
आखिरी वक्त तक उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहेंगेःअजीत पवार
अजीत पवार ने स्पष्ट कहा कि हम आखिरी वक्त तक उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने बताया, मीटिंग में तय हुआ कि तीनों पार्टियां मिलकर काम करेंगी और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
Thu, 23 Jun 2022 06:51 PM
तीनों पार्टी मिलकर बचाएं सरकारः अजीत पवार
अजीत पवार ने कहा कि सराकर बचाने की जिम्मेदारी तीनों पार्टियों की है और हम कोशिश में लगे रहेंगे। संजय राउत के गठबंधन तोड़ने वाले बयान पर कहा, उन्होंने ऐसा क्यों कहा मुझे नहीं पता। एनसीपी पर अगर कोई आरोप लगते हैं तो वे बेबुनियाद हैं। हमने कभी किसी काम में अड़ंगा नहीं लगाया।
Thu, 23 Jun 2022 06:48 PM
अजीत पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा
अजीत पवार ने कहा कि एनसीपी के सभी विधायक हमारे साथ हैं। हम सरकार को बचाने की पूरी कोशिश करेंगे।
Thu, 23 Jun 2022 05:53 PM
कैलाश पाटिल के आरोपों को तानाजी सावंत ने किया खारिज
शिवसेना के बागी विधायक तानाजी सावंत ने कहा कि कैलाश पाटिल मातोश्री की संवेदना पाना चाहते हैं इसलिए बनावटी कहानियां बता रहे हैं। वह मीडिया में सामने आना चाहते हैं। हमने खुद उनके मुंबई जाने का इंतजाम किया था। एकनाथ शिंदे ने किसी विधायक से जबरदस्ती नहीं की।
Thu, 23 Jun 2022 05:43 PM
Uddhav Thackeray Government Crisis: संजय राउत की बागियों से अपील- घर आ जाओ, बात करते हैं
शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने एक बार फिर से बागियों को लुभावना संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आप लोग स्वाभिमान से फैसला लें, किसी भी तरह की गुलामी से बचें। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चर्चा से हम किसी भी संकट से बाहर निकल सकते हैं। घर के दरवाजे खुले हैं, जंगल में क्यों भटकते हो। आइए गुलामी के बजाय स्वाभिमान से फैसला करें!
Thu, 23 Jun 2022 05:41 PM
ममता बनर्जी ने क्या कहा
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठा-पटक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने बीजेपी से कहा है कि महाराष्ट्र के बागी विधायकों को असम के बजाय बंगाल भेज दीजिए हम उनकी अच्छी से आवाभगत करेंगे। बनर्जी ने कहा कि बीजेपी अनैतिक तरीके से महाराष्ट्र की सरकार गिराने का प्रयास कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
Thu, 23 Jun 2022 05:29 PM
नितिन देशमुख के आरोपों का शिंदे गुट ने दिया यूं जवाब
शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद पार्टी के एमएलए नितिन देशमुख ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सूरत में उन्हें किडनैप करके रखा गया था और वह किसी तरह वहां से भागकर आए हैं। इन आरोपों के बाद शिंदे गुट ने नितिन देशमुख की कुछ तस्वीरें जारी की हैं। पढ़ें पूरी खबर
Thu, 23 Jun 2022 05:15 PM
छगन भुजबल ने कहा, हम विपक्ष में भी बैठना जानते हैं
एनसीपी के छगन भुजबल ने कहा कि हम उद्धव के साथ खड़े हैं। अगर सत्ता नहीं रहेगी तो विपक्ष में कैसे काम करना है यह भी पता है। अगर कोई सरकार एक ही पार्टी की होती है तब भी अंदरूनी कलह रहती है। यहां तो तीन पार्टियां हैं। मतभेद होने का मतलब यह नहीं कि सरकार अस्थिर है।
Thu, 23 Jun 2022 05:13 PM
ममता बनर्जी ने किया उद्धव का समर्थन
ममता बनर्जी ने कहा है कि हम चाहते हैं उद्धव ठाकरे के साथ न्याय हो। आप सत्ता में हैं तो धन और बल से सत्ता के माफिया बने हुए हैं। लेकिन एक दिन आपको जाना होगा। आपकी भी पार्टी कोई तोड़ सकता है। यह गलत है और मैं इसका समर्थन नहीं कर सकती।
Thu, 23 Jun 2022 04:34 PM
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, राष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र सरकार अस्थिर करना चाहती है भाजपा
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र के हालात के लिए भाजपा जिम्मेदार है। महाविकास अघाड़ी मजबूत सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि पूरे देश में गैरभाजपा सरकार हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के गणित को ध्यान में रखते हुए भी भाजपा महाराष्ट्र में सरकार को अस्थिर करना चाहती है।
Thu, 23 Jun 2022 04:23 PM
एनसीपी की बैठक, पहुंचे प्रफुल पटेल
महाराष्ट्र में चल रही सियासी उठापटक पर बैठक करने के लिए वाईबी चव्हाम सेंटर पहुंचे एनसीपी नेता प्रफुल पटेल। इस बैठक में पार्टी चीफ शरद पवार भी शामिल होंगे।
Thu, 23 Jun 2022 04:04 PM
कांग्रेस बोली, हम शिवसेना के साथ खड़े
महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने कहा, भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए हम शिवसेना के साथ हैं। कांग्रेस फ्लोर टेस्ट के लिए भी तैयार है। अगर शिवसेना किसी और के साथ गठबंधन करना चाहती है तो उससे हमें कोई दिक्कत नहीं है।
Thu, 23 Jun 2022 04:00 PM
जयंत पाटिल ने क्या कहा
महाविकास अघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र के विकास के लिए बनी है। हम उद्धव जी के साथ खड़े रहेंगे, एनसीपी नेता जयंत पाटिल का ट्वीट।
Thu, 23 Jun 2022 03:30 PM
संजय राउत के बयान के बाद कांग्रेस भी ऐक्टिव, बुलाई बैठक
मुंबईः कांग्रेस ने अपने नेताओं की बैठक बुलाई है। यह मीटिंग सह्याद्री गेस्ट हाउस में शाम 4 बजे होगी। बता दें कि संजय राउत ने कहा है कि अगर विधायक चाहेंगे तो वह गठबंधन छोड़ने को भी तैयार हैं। इस बैठक में सीनियर नेता एचके पाटिल, बालासाहेब थोराट, नाना पटोले और अशोक चव्हाण भी शामिल होंगे।
Thu, 23 Jun 2022 03:28 PM
शिवसेना विधायक नितिन देशमुख ने शिंदे पर लगाए गंभीर आरोप
शिवसेना विधायक नितिन देशमुख ने दावा किया है कि उनसे पहले विधायक प्रकाश अबितकर ने भी भागने की कोशिश की थी। सूरत के होटल में पहुंचने के बाद ही हमें एमवीए सरकार के खिलाफ साजिश का पता चल गया था। हमें जोर जबरदस्ती करके सूरत ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि 300 पुलिसकर्मी हम पर नजर रखते थे।
Thu, 23 Jun 2022 03:12 PM
देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंच रहे विधायक
महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है और इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के घर पर विधायक मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ शिव सेना में भगदड़ मची हुयी है। एकनाथ शिंदे के साथ कुल 42 विधायक हो गये हैं। यह भी रिपोर्ट है कि शिव सेना के चार और विधायक सूरत से गुवाहाटी जाने की राह में हैं। श्री शिंदे ने गुवाहाटी के होटल में 42 विधायकों के साथ वीडियो भेजा है जिसमें उनके समर्थक दिवंगत बाल ठाकरे और श्री शिंदे के नाम का नारा लगा रहे हैं। श्री शिंदे ने कहा कि उन्होंने शिव सेना पार्टी नहीं छोड़ी है, यह उनके विधायकों के नारों से भी स्पष्ट हो रहा है। बागी विधायक श्री बाल ठाकरे के नाम का नारा लगा रहे हैं।
Thu, 23 Jun 2022 03:05 PM
संजय राउत बोले- आकर बात करें विधायक, हम गठबंधन तोड़ने को तैयार
विधायकों को गुवाहाटी से सब कुछ नहीं बताना चाहिए। उन्हें मुंबई आना चाहिए और मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। अगर विधायकों की राय यही है तो हम महाविकास अघाड़ी गठबंधन से निकलना भी स्वीकार कर लेंगे। लेकिन उसके लिए उन्हें लौटकर आना होगा और मुख्यमंत्री से बात करनी होगीः संजय राउत
Thu, 23 Jun 2022 02:51 PM
शिवसेना विधायक कैलाश पाटिल का दावा
शिवसेना विधायक कैलाश पाटिल ने कहा, हमें पकड़कर सूरत ले जाया गया। मैं वहां से निकलने के लिए एक किलोमीटर पैदल भागा। हम शिवसेना के साथ धोखा नहीं करेंगे जिसने हमें विधायक बनाया है।
Thu, 23 Jun 2022 02:37 PM
संजय राउत का दावा, जल्द मुख्यमंत्री आवास लौटेंगे उद्धव ठाकरे
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे बहुत जल्द वर्षा (मुख्यमंत्री आवास) में लौटेंगे। गुवाहाटी से 21 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है। वे हमारे ही साथ रहेंगेः संजय राउत
Thu, 23 Jun 2022 02:34 PM
मिलते नहीं, फोन उठाते नहीं, रामलला के दर्शन से भी रोका; 3 पन्नों में एकनाथ शिंदे कैंप ने खुलकर जता दी नाराजगी
शिवसेना में राजनीतिक दूरियां बन गई हैं, लेकिन नेताओं के बीच संवाद थमा नहीं है। गुरुवार को विधायक एकनाथ शिंदे कैंप ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम पत्र लिखा है। इस लैटर में उन्होंने अपनी परेशानियों के बारे में बात की है। उन्होंने शिवसेना सुप्रीमो से कहा,,,,पढ़ें पूरी खबर
Thu, 23 Jun 2022 02:29 PM
गौरव गोगोई का मोदी सरकार पर हमला
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा बाढ़ से पीड़ित लोगों का दर्द नहीं देख पा रही है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री भी कभीगुजरात चुनाव का प्रचार करने में व्यस्त हैं तो कभी महाराष्ट्र की सरकार गिराने में। सरकार सारे सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल केवल अपने लिए कर रही है।
Thu, 23 Jun 2022 02:25 PM
शिवसेना सांसद ने किया बड़ा दावा
शिवसेना सांसद विनायक राउत ने दावा किया है कि गुवाहाटी से लगभग 18 विधायकों ने मुंबई के शिवसेना नेताओं से संपर्क किया है और वे जल्द ही लौट आएंगे। वहीं उद्धव ठाकरे के करीबी सूत्रों का कहना है कि 13 विधायक अब भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हैं और वे लगातार संपर्क में हैं।
Thu, 23 Jun 2022 02:13 PM
देखिए, गुवाहाटी के होटल में साथ दिखे महाराष्ट्र के बागी विधायक
#WATCH | Assam | 42 rebel MLAs from Maharashtra – 35 from Shiv Sena and 7 Independent MLAs – seen together at Radisson Blu Hotel in Guwahati.#MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/6MPgq42a3V
— ANI (@ANI) June 23, 2022
Thu, 23 Jun 2022 01:09 PM
Uddhav Thackeray Government Crisis: भाजपा खेमे में बढ़ी, फडणवीस को CM बनाने के लगा दिए पोस्टर
महाराष्ट्र में शिवसेना में बगावत के बीच भाजपा में उमंग बढ़ गई है। पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के समर्थकों की ओर से औरंगाबाद में कुछ बैनर लगाए गए हैं, जिसमें उनके सीएम बनने की उम्मीद जताई गई है।
#MaharashtraPoliticalTurmoil | BJP puts up a poster, which reads “Goddess Mauli, may your blessings continue to be upon us and Devendra ji come to offer prayers to you in Pandharpur, after becoming the CM.”
Visuals from Aurangabad. pic.twitter.com/UCLpNRxUGl
— ANI (@ANI) June 23, 2022
Thu, 23 Jun 2022 12:41 PM
Maharashtra Crisis | एकनाथ शिंदे का ओपन लेटर- जनता के लिए कभी नहीं खुला CM आवास
आपने जब वर्षा को छोड़ा तो काफी भीड़ वहां दिखाई दी। अच्छा हुआ कि पहली बार इस बंगले के दरवाजे आम लोगों के लिए भी खोले गए। पिछले ढाई साल से इस बंगले के दरवाजे बंद थे। विधायक होकर भी हमें आपसे मिलने के लिए आपके करीबियों के आगे-पीछे घूमना पड़ता है।
आपके पास इकट्ठा हुए कथित चाणक्यों ने हमें राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की रणनीति से दूर रखा गया। नतीजा अब सबके सामने है। हमें कहा गया कि आप छठी मंजिल पर आप लोगों से मिल सकते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। अपने विधानसभा क्षेत्रों पर काम के लिए हमने कई बार संपर्क किया तो फोन तक नहीं उठते। ये सारी चीजें हम भुगत रहे थे और सभी विधायकों ने यह सहन किया है। हमने आपके आसपास के लोगों को यह बताने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह सब जब हुआ तो एकनाथ शिंदे हमारे लिए तैयार रहे और चिंता की।
अब हम सब न्याय और हक के लिए एकजुट हुए हैं। इसीलिए हमने उन्हें नेता मानते हुए यह फैसला लिया है। हिंदुत्व, अयोध्या और राम मंदिर शिवसेना के मुद्दे हैं, लेकिन हमें रोक दिया गया। कई विधायकों को खुद उद्धव ठाकरे ने ही अयोध्या जाने से रोक दिया। राज्यसभा चुनाव में शिवसेना का एक भी वोट क्रॉस वोट नहीं हुआ था।
इसके बाद भी विधान परिषद चुनाव से पहले हम पर अविश्वास जताया गया। हमें भी रामलला के दर्शन करने थे, लेकिन ऐसा क्यों नहीं करने दिया गया। हमें कभी वर्षा पर जाने की परमिशन नहीं मिली। एनसीपी और कांग्रेस के लोग आसानी से मिल जाते थे, लेकिन हमें एक्सेस नहीं था।
– एकनाथ शिंदे, शिवसेना
Thu, 23 Jun 2022 12:19 PM
Maharashtra Politics LIVE: जयंत पाटील का फ्लोर टेस्ट से इनकार
गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जयंत पाटील ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि फ्लोर टेस्ट की नौबत आई है। जब नौबत आएगी, तब हम इसके बारे में बात करेंगे।’
Thu, 23 Jun 2022 12:17 PM
Maharashtra Politics LIVE: शिवसेना में बवाल, भाजपा से सवाल, ‘मुंबई टू गुवाहाटी’ में इन पार्टियों की एंट्री
महाराष्ट्र में शिवसेना से शुरू हुई आंतरिक जंग गुजरात होते हुए असम पहुंची। इस दौरान तस्वीर में सत्तारूढ़ दल के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और अब तृणमूल कांग्रेस की भी एंट्री हुई। ये सभी दल अपनी-अपनी तरह से भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठा रहे हैं। बयानबाजी के बीच गुरुवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में जमकर हंगामा किया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
Thu, 23 Jun 2022 11:49 AM
उद्धव ठाकरे आज कोई बौठक नहीं करेंगे, नितिन देशमुख की होगी PC: राउत
सीएम उद्धव ठाकरे आज कोई बौठक नहीं करेंगे। कुछ विधायक सरकारी काम से वर्षा बंगले जा रहे हैं। नितिन देशमुख (जो कल सूरत से नागपुर लौटे) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे: शिवसेना नेता संजय राउत
Thu, 23 Jun 2022 11:36 AM
गुवाहाटी में होटल के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बार प्रदर्शन कर रहे टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया है। एक कार्यकर्ता का कहना है, “असम में लगभग 20 लाख लोग बाढ़ के कारण पीड़ित हैं। लेकिन सीएम महाराष्ट्र सरकार को गिराने में व्यस्त हैं।” महाराष्ट्र के बागी विधायक गुवाहाटी के होटल में ठहरे हुए हैं।
Thu, 23 Jun 2022 11:30 AM
गुवाहाटी में शिंदे के साथ 42 विधायक, 34 अकेले शिवसेना के: सूत्र
असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के कुल 42 विधायक मौजूद हैं। इसमें शिवसेना के 34 विधायक और 8 निर्दलीय विधायक शामिल हैं: सूत्र
Thu, 23 Jun 2022 11:29 AM
हम सच्चे बालासाहेब भक्त, ED का दबव बेअसर: राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ”ईडी के दबाव में पार्टी छोड़ने वाले सच्चे बालासाहेब भक्त नहीं हैं। हम सच्चे बालासाहेब भक्त हैं। ईडी का दबाव भी है लेकिन उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहेंगे। जब फ्लोर टेस्ट होगा तो सभी देखेंगे कि कौन सकारात्मक है और कौन नकारात्मक।”
Thu, 23 Jun 2022 11:26 AM
गुवाहाटी के होटल में भाजपा की एंट्री, हिमंत सरमा के मंत्री पहुंचे
#WATCH | Assam Minister Ashok Singhal arrives at Radisson Blu Hotel in Guwahati where rebel Maharashtra MLAs, including Eknath Shinde, are staying. pic.twitter.com/QGMNfeenRi
— ANI (@ANI) June 23, 2022
Thu, 23 Jun 2022 10:46 AM
महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल पर बोले नकवी : ज्यादा दिन नहीं चलती डायलिसिस वाली सरकार
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल पर बृहस्पतिवार को कहा कि डमी कार और डायलिसिस वाली सरकार ज्यादा दिन नही चलतीं। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में वोट डालने आये नकवी ने मतदान केन्द्र के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक हालात के बारे में पूछे जाने पर वहां की शिवसेना नीत सरकार पर तंज किया। उन्होंने कहा ”डमी कार और डायलिसिस वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती।”
इस सवाल पर कि महाराष्ट्र में अब क्या होगा, नकवी ने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा ”जब रात है इतनी मतवाली तो सुबह का आलम क्या होगा।”
Thu, 23 Jun 2022 10:44 AM
अंतिम सांस तक ठाकरे परिवार के साथ, गुवाहाट में बैठे 20 विधायकों से संपर्क: राउत
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने उद्धव ठाकरे परिवार के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि गुवाहाटी में मौजूद करीब 20 विधायक उनके संपर्क में हैं।
Thu, 23 Jun 2022 10:37 AM
Maharashtra Crisis | सरकार के साथ-साथ पार्टी भी जाएगी? शिवसेना के सांसद भी हुए बागी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों से ना सिर्फ उनकी सरकार जाती दिख रही है, बल्किन उनकी पार्टी शिवसेना भी काफी कमजोर हो रही है। पहले दो तिहाई विधायकों ने बागी रुख अपनाया है। अब खबर आ रही है कि कुछ सांसद भी पार्टी का साथ छोड़ सकते है। सांसद राजेंद्र गाविल, भावना गवली और ठाणे के सांसद राजन विचारे भाजपा और एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं।
Thu, 23 Jun 2022 10:35 AM
एकनाथ शिंदे ने जुटाए शिवसेना के 37 बागी विधायकों के समर्थन, दल-बदल कानून बेअसर; जानें पूरा समीकरण
महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी की सरकार संकट में है। उद्धव ठाकरे अगर शिवसेना के बागी विधायकों को मनाने में सफल नहीं होते हैं तो उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। ऐसे इसलिए, क्योंकि एकनाथ शिंदे के खेमे ने 37 विधायकों के जादुई आंकड़े को छू लिया है। ऐसे में इनके खिलाफ दल-बदल कानून का कोई असर नहीं होगा और वे भाजपा के साथ हाथ मिलाकर महाराष्ट्र की सत्ता का तख्तापलट करने में कामयाब हो जाएंगे। विस्तार से पढ़ें…
Thu, 23 Jun 2022 09:30 AM
37 विधायकों के समर्थन के साथ गवर्नर से संपर्क साध सकते हैं एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे खेमे के शीर्ष सूत्रों ने कहा है कि वह यह दिखाने के लिए संख्या जुटाएंगे कि उन्हें शिवसेना में दो-तिहाई बहुमत (कम से कम 37 विधायक) का समर्थन प्राप्त है। शिंदे अपनी संख्या साबित करने के लिए राज्यपाल से संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद राज्यपाल उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिए कह सकते हैं। ऐसी स्थिति में सरकार का गिरना तय माना जा रहा है। महाराष्ट्र में सरकार गिरने के बाद एकनाथ शिंदे भाजपा से हाथ मिला सकते थे।
Thu, 23 Jun 2022 08:48 AM
ठाकरे से कहां हुई चूक? कैसे ‘मातोश्री’ के हाथ से निकल रही महाराष्ट्र की कमान; पढ़िए इनसाइड स्टोरी
बुधवार को एकनाथ शिंदे जब सूरत से अपने समर्थक विधायकों के साथ गुवाहाटी के लिए उड़े तो किसी को अंदाजा नहीं था कि उसी रात ‘वर्षा’ के अपने सरकारी आवास को छोड़कर उद्धव ठाकरे भी ‘मातोश्री’ चले जाएंगे। एक नाथ शिंदे खुद को बालासाहेब ठाकरे का सच्चा सिपाही बताते हुए कहते हैं कि इस शिवसेना ने हिंदुत्व के साथ समझौता कर लिया है। विस्तार से पढ़ें…
Thu, 23 Jun 2022 08:40 AM
महाराष्ट्र में संकट के बीच आज NCP विधायकों की बैठक, शरद पवार करेंगे अध्यक्षता
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि शिवसेना विधायकों का विद्रोह पार्टी का आंतरिक मामला है और एमवीए में भागीदार राकांपा इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी।
Thu, 23 Jun 2022 08:37 AM
Maharashtra Crisis | शिवसेना में बगावत के क्या हैं मायने
Thu, 23 Jun 2022 08:10 AM
शिंदे खेमे की बढ़ रही है ताकत
असम के गुवाहाटी में ठहरे शिवसेना विधायकों की संख्या में इजाफा होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो कारों से और शिवसेना विधायकों को रेडिसन ब्लू होटल में प्रवेश करते देखा गया है। खास बात है कि एकनाथ शिंदे 40 से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा कर रहे थे।
Thu, 23 Jun 2022 08:00 AM
कमजोर हो रहे उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे की बढ़ रही ताकत; गुवाहाटी पहुंचे कुछ और विधायक
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित रैडिसन ब्लू होटल के अंदर शिवसेना के और विधायकों के साथ दो कारों को जाते देखा गया है, जहां पार्टी के बागी विधायक अभी ठहरे हुए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल को संबोधित एक पत्र में बागी विधायकों ने कहा है कि समूह ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में फिर से पुष्टि की है। कल शिवसेना ने इस पद से शिंदे को हटा दिया था। पत्र में विधायकों ने पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष के लिए पार्टी के सिद्धांत से समझौता करने का हवाला दिया है।
Thu, 23 Jun 2022 07:28 AM
उद्धव ठाकरे के खिलाफ ED जांच की मांग, HC में याचिका दायर
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से जुड़ी एक संपत्ति के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है। इसके जरिए उन्होंने संपत्ति की जांच की मांग की है। हालांकि, अभी तक इस PIL को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
Thu, 23 Jun 2022 07:15 AM
Maharashtra Crisis | एकनाथ शिंदे की लगातार बढ़ रही ताकत, कैंप में पहुंचे 4 और विधायक
#WATCH | Assam: Shiv Sena leader Eknath Shinde along with other MLAs at Radisson Blu Hotel in Guwahati last night, after 4 more MLAs reached the hotel. pic.twitter.com/1uREiDXNr5
— ANI (@ANI) June 23, 2022
Thu, 23 Jun 2022 06:52 AM
शिवसेना की बगावत पर फूंक-फूंक कर कदम रख रही भाजपा, शरद पवार की ताकत का है अंदाजा
महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की बगावत को लेकर भाजपा बेहद सतर्कता बरत रही है। पार्टी सीधे तौर पर अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, उसने राज्य में अपनी सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेता शिवसेना के साथ उसके दोनों सहयोगी दलों कांग्रेस और एनसीपी के रुख पर भी नजर रखे हुए हैं। खासकर शरद पवार पर, उनकी अगली रणनीति क्या रहती है? विस्तार से पढ़ें…
Thu, 23 Jun 2022 06:51 AM
उद्धव ठाकरे की साख को लगा बट्टा, देवेंद्र फडणवीस का कद और बढ़ा; जानें शिवसेना में बगावत से नफा-नुकसान
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना में बगावत से महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट गहरा गया है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे का अपने समर्थक विधायकों के साथ बगावती सुर अपनाने से सत्ता के गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आइए, जानते हैं इस घटनाक्रम के महाराष्ट्र की राजनीति में किस दिग्गज नेता के लिए क्या मायने हैं। विस्तार से पढ़ें…
Thu, 23 Jun 2022 06:15 AM
Maharashtra Crisis | शिवसेना बचाने के लिए गठबंधन तोड़ना जरूरी: शिंदे
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अपील के बाद शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बयान जारी कर कहा कि शिवसेना को बचाने के लिए कांग्रेस और एनसीपी का साथ छोड़ना जरूरी है। उन्होंने ट्वीट किया, पिछले ढाई साल में महा विकास आघाडी में फायदा दूसरे दलों को हुआ है और शिवसेना को केवल नुकसान हुआ है। दूसरे दल जहां मजबूत होते गए तो वहीं शिवसेना की ताकत कम होती चली गई। पार्टी और शिवसैनिकों को टिकाए रखने के लिए अनैसर्गिक गठबंधन से बाहर निकलना बेहद जरूरी है।
Thu, 23 Jun 2022 06:14 AM
उद्धव ने सरकारी आवास छोड़ा, मुख्यमंत्री बने रहेंगे : संजय राउत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बधुवार रात सरकारी आवास वर्षा छोड़कर अपने निजी आवास मातोश्री चले गए। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा, यदि जरूरत पड़ी तो सत्ताधारी महा विकास आघाड़ी गठबंधन विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मुख्यमंत्री उद्धव अभी पद नहीं नहीं छोड़ रहे हैं। राउत ने उन खबरों का खंडन किया कि जिनमें कहा गया था कि महागठबंधन की सरकार बचाए रखने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उद्धव से एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी अंत तक अपनी लड़ाई लड़ेगा।