- Advertisements -spot_img

Friday, September 22, 2023
spot_img

Gujarat Polls: सोमनाथ में महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा मोदी का जादू, बोलीं- गुजरात में फिर बनेगी BJP की सरकार

गुजरात के गिर सोमनाथ में स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर खुशी व्यक्त की है। यहां आज प्रधानमंत्री ने एक रैली को संबोधित किया। जिले की महिलाओं ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में आएगी।

रविवार को प्रधानमंत्री के दौरे से पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक स्थानीय ने महिला ने कहा, “भाजपा के शासन में महिलाओं को पढ़ाई करने के अधिक अवसर मिले हैं और महिला सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई है। महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। सोमनाथ के लोग गुजरात में भाजपा सरकार के लिए तत्पर हैं।”

पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला ने कहा कि गुजरात में महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल से हूं। यहां गुजरात में महिलाएं सबसे सुरक्षित हैं। हम पश्चिम बंगाल में रात में अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं। लेकिन यहां रात में भी घर से बाहर निकलने में कोई डर नहीं है। यह पीएम मोदी की वजह से है।” 

पश्चिम बंगाल की एक अन्य महिला ने गुजरात में विकास की सराहना की और कहा कि यहां रोजगार के अधिक अवसर हैं। उन्होंने कहा, “बंगाल और गुजरात में बहुत अंतर है। बंगाल में रोजगार नहीं है, गुजरात में अवसर हैं।” एक अन्य महिला ने कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं कि पीएम मोदी यहां आ रहे हैं। सालों पहले बहुत कम विकास हुआ था, लेकिन पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए भी विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने सब कुछ ठीक कर दिया है।”

एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, ‘हम खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि हमें प्रधानमंत्री की बात सुनने का अवसर मिलेगा।’

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
90FollowersFollow
842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img