- Advertisements -spot_img

Friday, September 22, 2023
spot_img

स्वर्ण मंदिर के पास खा रहा था तंबाकू, निहंगों ने उतारा मौत के घाट; वायरल हो रहा वीडियो

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां, गुरुवार तड़के मंदिर के पास में ही तंबाकू का सेवन कर रहे एक शख्स को निहंगों ने मौत के घाट उतार दिया। घटना में दो निहंगों के साथ एक वेटर भी शामिल है। तीनों ने महाना सिंह रोड पर एक होटल के बाहर शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी। 

घटना स्वर्ण मंदिर से महज 800 मीटर की दूरी पर हुई। जिस इलाके में यह घटना हुई वहां शराब पीने या धूम्रपान करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी हुआ है और उसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में रात करीब एक बजे दो निहंगों को शख्स के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है।  इसके बाद दोनों को चट्टीविंग गांव के हरमनजीत सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर देते हैं।

पुलिस का दावा- नशे में था पीड़िता

हमला करने वाले तीन लोगों में एक वेटर रमनदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रमनदीप सिंह अमृतसर के खालसा कॉलेज का रहने वाला है। हमले के वीडियो में रमनदीप सिंह भी नजर आ रहा है। उसी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह कहा, ‘गिरफ्तार आरोपी के मुताबिक, पीड़ित नशे में था और तंबाकू उत्पादों का सेवन कर रहा था। उसे देख निहंगों ने स्वर्ण मंदिर के नजदीक होने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, उनके दावों की पुष्टि होनी बाकी है।’

गिरफ्तार वेटर ने निहंगों को नहीं जानने का किया दावा

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
90FollowersFollow
842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img