- Advertisements -spot_img

Friday, September 22, 2023
spot_img

संगठन में फिर बड़े बदलाव की तैयारी में BJP, भूपेंद्र चौधरी ने बरेली में समझाई निकाय चुनाव के बाद की रणनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लोकसभा का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी। निकाय चुनाव के बाद पार्टी में जिलों में संगठन का ढांचा खड़ा किया जायेगा। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटने को कहा है।

रविवार शाम चार बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। राहुल गांधी के महंगाई का मुद्दा उठाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को जनता गंभीरता से नहीं लेती है। मणिपुर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सरकार के लगातार आलोचनाओं पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह संवैधानिक पद पर हैं इस वजह से उन पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

सीबीआई और ईडी लगातार छापा विरोधी विपक्षी नेताओं पर छापों के सवाल पर उन्होंने कहा कि छापे चेहरे देखकर नहीं किए जा रहे हैं। भाजपा का भी कोई नेता गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। तमाम विरोधी दल के लोग ईडी और सीबीआई के छापों से डरते क्यों हैं जब उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के द्वारा जनहित में कराए गए कार्यों और योजनाओं के बल पर वह जनता के बीच जाएंगे। 

मीरगंज से लेकर शहर तक हुआ स्वागत 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मीरगंज के क्युरार गांव से स्वागत शुरू हुआ। इसके बाद भाजपा जिला आंवला और महानगर के सभी पदाधिकारी, जाट महासभा के पदाधिकारियों की गाड़ियों का काफिला शहर पहुंचा। इस दौरान कई जगह उनका रुक-रुक कर स्वागत किया गया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ उन्होंने निर्मल रिसोर्ट में बैठक की।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
90FollowersFollow
842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img