- Advertisements -spot_img

Friday, September 22, 2023
spot_img

मुकेश अंबानी बने नाना, ईशा अंबानी ने दिया जुड़वा बच्चे को जन्म

अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) नाना-नानी बन गए हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और दामाद आनंद पीरामल के जुड़वा बच्चे (Twins baby) हुए हैं। अंबानी फैमिली की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है।”

ये है नाम
बयान में कहा गया है कि ईशा और आनंद को एक लड़का और एक लड़की का आशीर्वाद मिला है। ईशा और बेटा कृष्ण और बेटी आदिया सभी स्वस्थ हैं।” बता दें कि ईशा ने 12 दिसंबर 2018 को आनंद पीरामल से शादी की। दोनों लंबे समय से बचपन के दोस्त हैं। आपको बता दें कि हाल ही मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा को रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ईशा रिलायंस रिटेल की कमान संभाल रही हैं। 

कौन हैं आनंद पीरामल?
आनंद पीरामल पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट  हैं। उनके पास हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री भी है। ईशा और आनंद दोनों आइवी लीग पासआउट हैं। जहां ईशा ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया, वहीं आनंद एमबीए करने के लिए हार्वर्ड चले गए।
आनंद पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं, जो भारत की सबसे प्रशंसित रियल एस्टेट फर्मों में से एक है। पीरामल रियल्टी से पहले, आनंद ने पीरामल हेल्थ की स्थापना की थी। यह कंपनी हर दिन 40,000 से अधिक रोगियों का इलाज करती है। आनंद ग्लोबल बिजनेस  समूह पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक भी हैं। 

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
90FollowersFollow
842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img