- Advertisements -spot_img

Friday, September 22, 2023
spot_img

बिहार में निर्माणाधीन पुल ध्वस्त होकर गंगा नदी में गिरा, सामने आया हैरान करने वाला वीडियो

बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। सुल्तानगंज और अगुवानी के बीच गंगा नदी में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का पाया संख्या 10,11 एवं 12 क्षतिग्रस्त हो कर गिर गया। तीन पाये पर लगा सेगमेंट भी ध्वस्त होकर गंगा नदी में गिर गया है। यह खगड़िया जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ता है। यह हादसा रविवार शाम पांच बजे के बाद का है। पुल के दोनों तरफ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गये हैं। पाया और सेगमेंट गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भागलपुर सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि पाया और सिगमेंट गिरने की जानकारी मिली है। घटना परबत्ता की तरफ की है। पुल निर्माण से जुड़े इंजीनियरों से बात हुई है। अभी तक जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है।

सुल्तानगंज विधायक ललित कुमार मंडल ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सजा दिलायी जाएगी। इसके पहले 30 अप्रैल 2022 को सुल्तानगंज की तरफ पाया नम्बर पांच गिर गया था। दो घटनाओं के बाद पुल निर्माण कार्य पूरा होने में बहुत समय लग सकता है।

भागलपुर के प्रभारी डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि पाया नम्बर नौ से 13 के बीच पुल का स्लैब गिरा है। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
90FollowersFollow
842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img