- Advertisements -spot_img

Friday, September 22, 2023
spot_img

दिल्ली का ऐतिहासिक राजपथ अब बनेगा 'कर्तव्य पथ', मोदी सरकार कर रही नाम बदलने की तैयारी

केंद्र की मोदी सरकार अब जल्द ही नई दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ (Rajpath) और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर ‘कार्तव्य पथ’ (Kartavya Path) करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर ‘कार्तव्य पथ’ करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

बता दें कि, इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन (रायसीना हिल) तक के मार्ग को राजपथ के नाम से जाना जाता है। हर साल यहां गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड और झांकियां निकाली जाती हैं। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाला राजपथ एक उच्च सुरक्षा वाला इलाका है। 

गौरतलब है कि, इससे पहले मोदी सरकार ने पहले कार्यकाल के दौरान साल 2016 में दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास की ओर जाने वाले रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया था। वही, 28 अगस्त 2015 को औरंगजेब रोड का नाम बदलकर मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड रखा गया था। 

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
90FollowersFollow
842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img