- Advertisements -spot_img

Friday, September 22, 2023
spot_img

उत्तराखंड में फिर टूटा ग्लेशियर, हेमकुंड यात्रा रूट पर बर्फ की ढेर में दबे तीर्थ यात्री; 4 रेस्क्यू-महिला लापता

उत्तराखंड में एक बार फिर ग्लेशियर टूट गया है। हेमकुंड साहिब यात्रा रूट के पास ग्लेशियर टूटा है। ग्लेशियर के टूटने की वजह से पांच तीर्थ यात्री बर्फ की ढेर के नीचे दब गए थे। ग्लेशियर टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन, और एसडीआरएफ टीमें रेस्क्यू करने में जुट गई। बर्फ के ढेर में दबे चार तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि एक महिला तीर्थ यात्री लापता है। 

मालूम हो कि केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री समेत चार धाम यात्रा के शुभारंभ होने के साथ ही एमपी, दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित देश के कई राज्यों से तीर्थ यात्री दर्शनार्थ आ रहे हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमकुंड यात्रा मार्ग पर किलोमीटर 13 में अटला कोटि के पास रविवार देर शाम को लगभग 6 बजे ग्लेशियर टूटा है।

ग्लेशियर टूटने की वजह से हेमकुंड साहिब दर्शन कर लौट रहे पांच तीर्थ यात्री बर्फ की चपेत में फंस गए थे। ग्लेशियर टूटने की सूचना मिलते ही आईटीबीपी, एसडीआरएफ सहित प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने चा यात्रियों को सकुशल बर्फ से बाहर निकाल लिया। लेकिन, बर्फ की चपेट में आने की वजह से एक महिला यात्री लापता है। लापता महिला यात्री को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा। 

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
90FollowersFollow
842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img