साउथ फिल्मों के हिंदी बेल्ट में जबरदस्त बिजनेस करने का नतीजा है कि साउथ एक्टर्स की लोकप्रियता में और बढ़ोतरी होती जा रही है। आम लोगों के बीच अब उनकी चर्चाएं होने लगी हैं। फिल्में हिट हुई तो पॉपुलैरिटी बढ़ी और अब वो बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ने लगे हैं। जी हां, हाल ही में एक लिस्ट सामने आई है जिसके मुताबिक, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि ‘ओ अंटावा’ फेम सामंथा रुथ प्रभु हैं।
सबको छोड़ा पीछे
सामंथा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अमेजन प्राइम वीडियो के वेब सीरीज ‘द फैमिनी मैन 2’ से डेब्यू किया। इसमें मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में सामंथा ने आइटम नंबर ‘ओ अंटावा’ किया। यह गाना हर शादी, पार्टी और इवेंट में सुनाई दिया। सामंथा के ग्लैमरस मूव्स ने फैन्स को उनका दीवाना बना दिया। इससे उनकी लोकप्रियता खूब बढ़ी। हाल ही में ऑरमेक्स (Ormax) ने मई महीने के भारत के टॉप फीमेल स्टार्स की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सामंथा पहले पायदान पर हैं।
मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट:
1.सामंथा
2.आलिया भट्ट
3.नयनतारा
4.दीपिका पादुकोण
5.काजल अग्रवाल
6.कीर्ति सुरेश
7.कटरीना कैफ
8.रश्मिका मंदाना
9.पूजा हेगड़े
10.अनुष्का शेट्टी
बॉलीवुड में डेब्यू
सोशल मीडिया पर सामंथा की बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टिंग स्किल के साथ-साथ सामंथा के स्टाइल की भी चर्चा रहती है। उनकी आने वाली फिल्म ‘खुशी’ है जिसमें वह विजय देवरकोंडा के साथ हैं। इसके अलावा सामंथा बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। तापसी पन्नू के साथ वह फिल्म में नजर आएंगी। अभी इसका नाम तय नहीं है।