- Advertisements -spot_img

Thursday, September 21, 2023
spot_img

Yogi Cabinet Meeting: अयोध्‍या में मां कामाख्‍या समेत UP में 4 नई नगर पंचायतों को मंजूरी, मानसून सत्र 19 सितम्‍बर से

सीएम योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में 4 नई नगर पंचायतों के गठन सहित नगर विकास विभाग के 12 प्रस्‍तावों पर मुहर लगा दी। इनमें अयोध्‍या में मां कामाख्‍या नगर पंचायत का गठन, फर्रुखाबाद के कांपित तक सीमा विस्‍तार, संकिसा को नगर पंचायत बनाने और देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय के सीमा विस्‍तार का फैसला शामिल है। कैबिनेट बैठक में 19 सितंबर से विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू करने का निर्णय लिया गया।

अलीगढ़ नगर निगम समेत 8 नगर निकायों के सीमा विस्‍तार के प्रस्‍तावों पर मुहर लगी है। अब कुल 756 नगर निकाय हो गए हैं। कैबिनेट बैठक के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि कीट रोग नियंत्रण के लिए योजना को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: SP विधायक शहजिल इस्‍लाम ने RSS प्रचारक इंद्रेश कुमार से की मुलाकात; अटकलें तेज

योजना के तहत 2022-23 से 2026-27 तक 192 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। खरपतवार रोग नियंत्रण योजना के तहत 192 करोड़ राशि के जरिए 24 करोड़ किसानों को लाभ दिया जायेगा। कैबिनेट ने इसे भी स्‍वीकृति दी। 

कैबिनेट की बैठक में गृह, औद्योगिक विकास और अवस्थापना के कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी कुछ विभागों की नीतियों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
89FollowersFollow
842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img