
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद सरकार का गठन कर लिया है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके पुराने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू से मिली हार के बावजूद बरकरार रखा गया है। हालांकि, दिनेश शर्मा को हटाकर उनकी जगह एक अन्य ब्राह्मण चेहरे ब्रजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। ब्रजेश पाठक 2016 में भाजपा में आने से पहले मायावती के बेहद खास थे।