पापुआ न्यू गिनी की नेवी ने पेनाल्टी वसूलने के बावजूद नार्वे की शिप कंपनी के बंधक बनाए गए क्रू मेंबरों को नाइजीरियन नेवी के हवाले कर दिया। उनमें से एक कानपुर का रोशन अरोड़ा भी है। बंधक बनाए गए सभी सदस्यों को एक कमरे में कैद कर दिया गया है। क्रू मेंबरों को न पानी दिया जा रहा है और न ही खाना और न बाहर जाने की इजाजत है।
Video कानपुर का रोशन नाइजीरियन नेवी के कब्जे में, पीएम से लगाई गुहार,रोशन का फोन बंद होने से परिजन बेहाल
कैप्टन ने जारी किया वीडियो, मांगी मदद
कमरे में कैद कैप्टन अनुज मेहता ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार की है। वीडियो में तनुज मेहता ने बोलते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें 15 क्रू मेंबर के साथ कमरे में बंधक बना कर रखा गया है। बाहर गार्ड तैनात हैं। किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं है। सभी बहुत दहशत में हैं। उन लोगों के साथ कुछ भी हो सकता है। भारत सरकार उनकी मदद करें। कानपुर की दादा नगर लेबर कॉलोनी के निवासी रोशन अरोड़ा भी दो मेंबर के साथ बंधक हैं। लगातार जारी हो रहे वीडियो से रोशन अरोड़ा का परिवार परेशान है। बेहाल परिवार ने भी प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।