- Advertisements -spot_img

Sunday, June 4, 2023
spot_img

गंगा में शवः अखिलेश यादव ने कहा, सरकार को इसकी जवाबदेही तय करनी होगी

बलिया और गाजीपुर जिलों में गंगा नदी में कई शव बहते पाये जाने की घटना के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को इसकी ‘जवाबदेही’ तय करनी होगी। अखिलेश ने ट्वीट किया, ”गंगा नदी में पाये जाने वाले शव एक आंकड़ा भर नहीं है, ये शव किसी के पिता, माता, भाई, बहन के हैं। यह सरकार की जवाबदेही है जो लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। 

गौरतलब है कि बलिया और गाजीपुर में गंगा नदी में कई शव बहते पाये गये थे। दोनों जिलों में करीब सवा सौ शव नदी से निकाले गए हैं। इन्हें नदी के किनारे ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया है। 

एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने कहा, ”मैं ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया ओरिजिन को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने दान में 122 वेंटीलेटर और 95 आक्सीजन कंसंट्रेटर दिये। यह एक बात और याद दिलाती है कि हम सब एक हैं। ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया ओरिजिन को दिल से धन्यवाद।”

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
82FollowersFollow
847SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img