- Advertisements -spot_img

Monday, June 5, 2023
spot_img

अजय लल्लू के बयान पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, सुर्खियों में आने के लिए झूठा बयान देते हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 

राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अफवाहबाज नेता कहा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गैरजिम्मेदार हैं। सुर्खियों में आने के लिए बिना तथ्यों की पड़ताल किए झूठा बयान देते हैं। उन्हें कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है, वह तो बस कोरोना पीड़ितों की संवेदनाओं की अनदेखी करते हुए झूठे बयान देकर समाज में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहें हैं। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि कोरोना महामारी के इस कठिन समय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किसी एक कोरोना पीड़ित की मदद नहीं की है। सूबे की जनता ऐसे संवेदनहीन, गैरजिम्मेदार और झूठे नेता को सबक जरूर सिखाएगी।    

मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश सरकार पर टेस्टिंग के नाम पर ढोंग ढकोसला करने के आरोपों का जवाब देते हुए ये बातें कही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के गांव-गांव में कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान कर उनके इलाज का प्रंबंध करने के मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रदेश सरकार की सराहना की है। फिर भी कांग्रेस के गैरजिम्मेदार प्रदेश अध्यक्ष सरकार के प्रयासों पर सवाल कर रहें हैं।

कांग्रेस के नेता अब जनता की सेवा करना भूल गए हैं। यह लोग अब घर में बैठकर सरकार के कामों पर सवाल करते हैं, सरकार पर आरोप लगाते हैं। सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार यूपी में लोगों का दुख दर्द जानने के लिए जा रहें हैं और कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज का बेहतर से बेहतर प्रबंध कर रहें हैं। इसके विपरीत कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से लेकर अजय कुमार लल्लू तक सबके सब घर में दुबके हुए हैं और घर से ही रोज गैरजिम्मेदाराना बयान जारी कर रहे हैं। इन्हें इस तरह की बयानबाजी से बाज आना चाहिए। 
 

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
82FollowersFollow
847SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img