- Advertisements -spot_img

Friday, September 22, 2023
spot_img

लखनऊ में ट्रेवल एजेंसी संचालक के साथियों ने ARTO पर बोला हमला, सिपाहियों की वर्दी फाड़ी

लखनऊ के आशियाना के सर्पोटगंज में ट्रेवेल एजेन्सी संचालक के साथियों ने चेकिंग कर रहे हरदोई के एआरटीओ विवेक सिंह और उनके साथ मौजूद सिपाहियों पर हमला कर दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने सिपाहियों से हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ डाली। नेम प्लेट नोंच कर सड़क पर फेंक दी। फिर एआरटीओ को कार से कुचल कर मार डालने की धमकी देते हुये हमलावर फरार हो गये। शनिवार को एआरटीओ ने हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

रात तीन बजे हुआ हमला हरदोई में तैनात यात्रीकर एवं मालकर अधिकारी विवेक सिंह को विशेष चेकिंग के लिए भेजा गया था। उनके साथ सिपाही नीरज पाण्डेय और कुलदीप यादव थे। विवेक टीम के साथ आशियाना सर्पोटगंज पहुंचे। तभी कार सवार लोग आ धमके। जिन्होंने एआरटीओ और सिपाहियों को घेर लिया। विवेक सिंह पर चेकिंग नहीं करने का दबाव डाला गया। मना करने पर असलहे दिखाए गए।

एआरटीओ का दावा है कि ट्रेवल प्वाइंट एजेंसी के संचालक के इशारे पर युवक आए थे। जिन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की है। सिपाही नीरज और कुलदीप ने किसी तरह से हमलावरों को रोका था। इससे नाराज दबंगों ने सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

उनकी वर्दी फाड़ते हुए नेमप्लेट नोंच ली। फिर कार से कुचलने की धमकी दी। इंस्पेक्टर आशियाना अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि विवेक सिंह की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें अभिषेक उर्फ लक्ष्य, बसंत, दिलशाद व एक अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।

डग्गामार बसें चलाते है आरोपी
प्रदेश में अवैध स्टैंड हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। ट्रेवल एजेंसी संचालकों को भी इसके लिए चेताया गया था। विवेक के मुताबिक ट्रेवल प्वाइंट एजेंसी के संचालकों को भी चेतावनी दी गई थी। इस बात से नाराज होकर एजेंसी संचालकों ने गुर्गे भेज कर हमला कराया है। एफआईआर में विवेक सिंह ने ट्रेवल प्वाइंट के नाम जिक्र भी किया है।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
90FollowersFollow
842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img