- Advertisements -spot_img

Friday, September 22, 2023
spot_img

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, उत्तरी जोन के DCP संभालेंगे पश्चिम जोन

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को तबादलों का सिलसिला चला। बड़े फेरबदल के तहत लखनऊ के तीन जोन के डीसीपी बदल दिए गए। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इस बारे में जानकारी दी। पश्चिम व पूर्वी जोन के डीसीपी का तबादला गैर जनपद में हुआ था। अब उत्तरी जोन के डीसीपी एस. चिन्नपा को पश्चिम जोन दिया गया। एडीसीपी उत्तरी के पद पर तैनात प्राची सिंह को पूर्वी और एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी को उत्तरी जोन का कार्यवाहक डीसीपी बनाया गया। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने DCP पूर्वी और पश्चिम के करने के बाद दस पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। 

दो जोन के एडीसीपी व चार एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह को कार्यवाहक डीसीपी पूर्वी और एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी को कार्यवाहक डीसीपी उत्तरी बनाया गया है। एसीपी अलीगंज अली अब्बास को एडीसीपी उत्तरी और एसीपी बाजारखाला अनिल यादव को एडीसीपी उत्तरी बनाया गया। एसीपी सुनील कुमार शर्मा को एसीपी बाजारखाला, एसीपी मोहनलालगंज विजय राज सिंह को एसीपी अलीगंज और एसीपी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी को एसीपी मोहनलालगंज के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक को 112 की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। एसीपी क्राइम पंकज श्रीवास्तव को रिजर्व पुलिस लाइन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। हाल ही में दो दिन पहले भी कई आईपीएस के ट्रांसफर किए गए थे जिनमें 11 जिलों के कप्तान बदले थे। 32 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। जिसमें प्रीतिंदर सिंह को डीआईजी जेल, मुख्यालय लखनऊ भेजा गया। 

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
90FollowersFollow
842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img