
योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के मंत्री संदीप सिंह तो सबसे ज्यादा उम्र वाले मंत्री डा. अरुण सक्सेना हैं। इस बार का मंत्रिमंडल इस मामले में खास है कि इसमें 73 वर्ष के केवल एक मंत्री हैं जबकि पिछले मंत्रिमंडल में 70 वर्ष के ऊपर के चार मंत्री थे। चुनाव आयोग में जमा किए गए शपथ पत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उम्र 49 वर्ष है और उनसे कम उम्र के 11 मंत्री मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं।
वहीं इस मंत्रिमंडल में डॉ. अरुण सक्सेना डॉक्टर हैं तो सबसे कम पढ़े दिनेश खटीक और राकेश राठौर हैं जो केवल आठवीं पास हैं। संदीप सिंह ने यूके की लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन एंड स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन में परास्नातक किया है। निषाद पार्टी के संजय निषाद होम्योपैथी डॉक्टर हैं तो जेपीएस राठौर बीटेक-एमटेक हैं।
यदि डिग्रियों की बात करें तो सबसे ज्यादा परास्नातक मंत्री बने हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के हमउम्र मंत्री जितिन प्रसाद, राकेश राठौर और अनिल राजभर हैं, जिनकी उम्र 49 वर्ष है। जितिन प्रसाद ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक किया है और इसके बाद उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की है। वहीं आशीष पटेल भी बीटेक डिग्रीधारक हैं।
संबंधित खबरें
हाईलाइटर
2022 (50 से ज्यादा उम्र के 32 मंत्री)
6 मंत्री- 30 से 40 वर्ष के बीच
12 मंत्री- 41 से 50 वर्ष
18 मंत्री- 51 से 60
14 मंत्री-61 से 70
2017 के मंत्रियों की उम्र (50 से ज्यादा उम्र के 37 मंत्री थे)
4- 70 वर्ष से ऊपर
13- 61 से 70 वर्ष
20- 51 से 60 वर्ष
15-41 से 50 वर्ष
7-31 से 40
1- 26 वर्ष
शिक्षित है मंत्रिमंडल
2022 में सबसे ज्यादा परास्नातक-
9 कक्षा 8 से 12 तक
8 स्नातक
4 एलएलबी
7 बीटेक, एमबीए, डॉक्टर
20 परास्नातक
2 पीएचडी
2017 का मंत्रिमंडल
20 परास्नातक
34 स्नातक, एलएलबी, बीएड
3 इंटरमीडिएट
2 हाईस्कूल
1 9वीं पास