यूपी नगर निकायों के वार्ड का आरक्षण गुरुवार को जारी कर दिया गया। यह सूची अनंतिम है। इस पर आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके लिए सात दिन का समय निर्धारित किया गया है। यदि आरक्षण को लेकर आपत्ति है तो वह सात दिन के भीतर डीएम कार्यालय में जमा की जानी चाहिए। इसके बाद जमा की जाने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। नगर निकाय के वार्डों का आरक्षण जारी होते ही चुनावी गर्मी तेज हो गई। चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे कई लोगों को निराश होना पड़ा है। जबकि आरक्षण ने कई लोगों में चुनाव लड़ने का उत्साह जगा दिया है। गुरुवार को जारी सूची अनंतिम है। इस पर आपत्तियां मांगी गई हैं।
आपत्तियां जमा करने के लिए सात दिन की मोहलत दी गई है। शासन से जारी सूची के बाबत कहा गया है कि निर्धारित समय के बाद जमा की जाने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। गुरुवार को सूची जारी होने के बाद नए समीकरण बनने लगे हैं। अभी तक चुनाव मैदान में वोट मांग रहे कई लोगों को निराश होना पड़ा है। सूची जारी होने के बाद से ही मोहल्लों में हलचल तेज हो गई। और दावेदारों के फोन घनघनाने लगे।
औरैया नगर पालिका परिषद
वार्ड का नाम आरक्षण
●नारायणपुर उत्तरी महिला