डॉन बृजेश सिंह के 14 बाद जेल से बाहर निकलने से समर्थकों और परिवार में खुशी है तो विरोधी खेमे में हलचल बढ़ गई है। खासकर मुख्तार अंसारी गैंग बेहद सतर्क हो चला है। कहा तो यह भी जा रहा है कि बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार की रात भी करवट बदलते ही कटी है। दोनों गैंग के बीच एक बार फिर से वर्चस्व दिखाने की कोशिश हो सकती है। वहीं, बीकेडी पर ब्रजेश गैंग की नजरें टिक गई हैं।
मुख्तार अंसारी के बाद बृजेश सिंह के जानी दुश्मन के तौर पर उभरा बीकेडी भी पुलिस और एजेंसियों के रडार से बाहर है। उस पर एक लाख का इनाम है। इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी धौरहरा गांव में बृजेश सिंह का पड़ोसी और पट्टीदार बताया जाता है।
किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं ब्रजेश की जिंदगी
बीकेडी उन्हीं हरिहर सिंह का बेटा है जिस पर बृजेश सिंह के पिता रवींद्र सिंह की हत्या का आरोप लगा था। हरिहर सिंह को भी उनके घर में घुसकर हत्या की गई थी। आरोप ब्रजेश सिंह पर लगा था। ब्रजेश पर हत्या का यह पहला मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा बीकेडी के भाई और तब के दबंग पांचू इनामिया का भी नाम ब्रजेश सिंह के पिता की हत्या में आया था। सारनाथ पुलिस ने एनकाउंटर में पांचू को मार गिराया था।
कांस्टेबल की हत्या ने बनाया मुख्तार-ब्रजेश को सबसे बड़ा दुश्मन