- Advertisements -spot_img

Sunday, June 4, 2023
spot_img

बीजेपी ने महासंपर्क के लिए उतरी केंद्रीय मंत्रियों-नेताओं की फौज, किसे क्या जिम्मेदारी?पढ़ें

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा 30 मई से प्रारंभ किए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान में केन्द्रीय मंत्रियों व अन्य नेताओं को लोकसभा क्षेत्रों के क्लस्टर बनाकर दायित्व सौंपे गए है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह कानपुर, अकबरपुर, जालौन तथा झांसी लोकसभा क्षेत्र के क्लस्टर प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। केन्द्रीय विदेश, संस्कृति, राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद तथा एटा लोकसभा क्षेत्र की क्लस्टर प्रमुख होंगी।

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कैराना तथा मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत देवरिया, बांसगांव, आजमगढ़, सलेमपुर तथा बलिया लोकसभा क्षेत्र, केन्द्रीय संचार रेल, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्राद्यौगिक मंत्री अश्वनी वैष्णव सहारनपुर, बिजनौर व नगीना लोकसभा क्षेत्र, केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान, विज्ञान एवं प्राद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह मुरादाबाद, संभल, अमरोहा तथा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्रों के क्लस्टर प्रमुख होंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर रायबरेली, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती तथा लालगंज लोकसभा क्षेत्र, केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी घोसी, जौनपुर तथा गाजीपुर लोकसभा क्षेत्रों की क्लस्टर प्रमुख होंगी।

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव सीतापुर, बहराइच, कैसरगंज तथा गोण्डा लोकसभा क्षेत्र, सांसद मनोज तिवारी उन्नाव, मोहन लालगंज, लखनऊ तथा बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह अलीगढ़, हाथरस तथा मथुरा लोकसभा क्षेत्र, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास डुमरियागंज, महराजगंज, गोरखपुर एवं कुशीनगर के क्लस्टर प्रमुख होंगे। पूर्व केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री रमेश पोखरियाल हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर व कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र, मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग खीरी, धौरारा, हरदोई व मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन अमेठी, प्रतापगढ़, फूलपुर तथा इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्रों के क्लस्टर प्रमुख होंगे।

केन्द्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा बदायूं, आंवला, बरेली तथा शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर तथा बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप फर्रूखाबाद, इटावा तथा कन्नौज लोकसभा क्षेत्र, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल मछलीशहर, चन्दौली, वाराणसी तथा भदोही लोकसभा क्षेत्र व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा रामपुर तथा पीलीभीत लोकसभा क्षेत्रों की क्लस्टर प्रमुख होंगी।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
82FollowersFollow
847SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img