- Advertisements -spot_img

Tuesday, March 21, 2023
spot_img

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री आ रहे प्रयागराज, जानिए क्या-क्या है कार्यक्रम

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार को प्रयागराज आएंगे। वह संगम स्नान कर माघ मेला में संतों से मुलाकात करेंगे। आचार्य धीरेंद्र सुबह आठ बजे खाकचौक व्यवस्था समिति के प्रधानमंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास ‘सतुआ बाबा’ के शिविर पहुंचेंगे। यहां से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद के शिविर जाएंगे।

इसके बाद आचार्यबाड़ा में स्वामी राघवाचार्य के शिविर जाने की भी चर्चा है। महामंडलेश्वर स्वामी संतोष दास ने बताया कि आचार्य धीरेंद्र पांच से छह घंटे तक माघ मेला क्षेत्र में रहेंगे। वह अपने गुरु रामभद्राचार्य के शिविर भी जा सकते हैं।

विश्व हिन्दू परिषद के शिविर में भी जाने की बात कही जा रही है। माघ मेला के बाद वह दोपहर में यमुनापार के मेजा जाएंगे। मेजा के कुंपरपट्टी सोना भवन में चल रहे मां शीतला कृपा महोत्सव में शामिल होंगे। चर्चा है कि इस कार्यक्रम में वह अर्जी भी लगाएंगे।

बुधवार को तैयारी के बारे में जानकारी लेने कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीओ मेजा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर दो प्लाटून पीएसी, 12 थाना प्रभारी, 70 उप निरीक्षक, 150 सिपाही, 50 महिला सिपाही, फायर टेंडर सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पांडाल लगाया गया है। 

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
22FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img