
पिछली योगी सरकार में वित्तमंत्री रहे सुरेश खन्ना एक बार फिर योगी सरकार 2.0 में एक बार फिर शामिल हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने के बाद ब्रजेश पाठ और केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। इसके ठीक बाद सुरेश खन्ना ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।
शाहजहांपुर से विधायक बने सुरेश खन्ना नौंवी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। सुरेश खन्ना ने 1989 में पहली बार शाहजहांपुर नगर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़कर भाजपा से विधायक बने थे। तब से अब तक सुरेश खन्ना लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। यही वजह है कि 2017 में पूर्ण बहुमत के साथ आई भाजपा सरकार में खन्ना को कैबिनेट में जगह दी गई। 2017 की सरकार में सुरेश खन्ना ने वित्तमंत्री का ओहदा संभाला है।
चुनावी रण में लगातार तीन प्रतिद्वंदी को धूल चटा चुके हैं खन्ना
संबंधित खबरें
शाहजहांपुर सदर सीट से भाजपा विधायक सुरेश खन्ना लगातार तीन बार अपने प्रतिद्वंदी को चुनावी रण में धूल चटा चुके हैं। सुरेश खन्ना ने तनवीर खां को 2012, 2017 और फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में मात दी है। 2012 और 2017 के चुनावों में तनवीर खां सुरेश खन्ना से करीब 15 से 20 हजार वोटों से ही हारे हैं।