बाराबंकी जिले में नगर कोतवाली के गांव भट्ठा का पुरवा पोस्ट गदिया में एक ही घर में विवाहित सगी बहनों को करीब साढ़े तीन माह पहले ससुराली जनों ने पिटाई कर घर से भगा दिया। आरोप है कि मायके में रह रही इन बहनों को फोन पर भी लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। दहेज में चार लाख लाने के बाद ही घर में रहने देने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर जैदपुर पुलिस ने आरोपी पतियों और सास ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जैदपुर की गांव बीबीपुर निवासी लक्ष्मी वर्मा पुत्री वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2020 में आनन्द वर्मा पुत्र शिव नारायन वर्मा निवासी ग्राम भट्ठा का पुरवा पोस्ट गदिया थाना कोतवाली बाराबंकी के साथ हुआ था। लक्ष्मी की बड़ी बहन शिखा वर्मा की शादी उसके जेठ राहुल वर्मा के साथ हुई है। लक्ष्मी का आरोप करीब 19 माह पहले शिखा ने बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद से पति आनंद व जेठ राहुल वर्मा, सास पूनम वससुर शिव नारायन चारों ने मिलकर दहेज के लिए प्रताडित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है दोनों बहनों से आए दिन मारपीट करते और उन्हें भूखा रखते थे। आरोप है कि ससुराली जन दहेज में चार लाख की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक दहेज के पैसे नहीं मिलेंगे तब तक उन्हें घर में नहीं रहने दिया जाएगा।
13 अगस्त 2022 में ससुराल वालो ने दोनों बहनों को कमरे में बन्द करके बहुत मारा पीटा और घर से निकाल दिया। तब से दोनों सगी बहने अपने मायके में रह रही हैं। इसके बाद भी ससुराल ही जन उसे फोन करके लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।