- Advertisements -spot_img

Friday, September 22, 2023
spot_img

आगरा बीजेपी मेयर के देवर का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल, पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर रविवार को पिस्टल से फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो भाजपा की नव निर्वाचित मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के देवर का था। मेयर ने कहा कि देवर से कोई रिश्ता नहीं इसे लेकर पुलिस कार्रवाई करे। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और कुछ ही देर में आरोपित सलाखों के पीछे पहुंच गया। आरोपित के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

18 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में सफारी सूट पहने एक व्यक्ति पिस्टल से फायरिंग करते हुए दिख रहा था। एक-एक करके उसने तीन गोलियां चलाईं। वीडियो में महेश पाल सिंह भी लिखा हुआ था। सोशल मीडिया पर ही यह वायरल हुआ कि फायरिंग करने वाला मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह का देवर है। वीडियो को पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने गंभीरता से लिया। पुलिस को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। सिकंदरा पुलिस ने दबिश देकर आरोपित महेश पाल सिंह को दबोच लिया। उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई। 

पुलिस ने बताया कि आरोपित गुरु का ताल के पास सरायबेगा कालोनी का निवासी है। आरोपित के पास दो लाइसेंसी हथियार हैं। पिस्टल जब्त कर ली गई है। आरोपित बता रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर में उसने इसी पिस्टल से फायरिंग की थी। पिस्टल टेस्ट कर रहा था। पुलिस को एक जानकारी यह भी मिली है आरोपित ने फायरिंग अपनी पहचान के एक व्यक्ति की पिस्टल से की थी। पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद साही ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आर्म्स एर्क्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित के पास दो लाइसेंसी हथियार हैं। दोनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी। आरोपित को निकाय चुनाव वाले दिन भी पुलिस ने नजरबंद किया था। उसे थाने पर बैठाए रखा गया था।

आरोपित से कोई रिश्ता नहीं है :मेयर

मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह का कहना है कि आरोपित से उनका कोई रिश्ता और वास्ता नहीं है। सालों से उससे बातचीत नहीं हुई है। पुलिस कानूनी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। वह खुद भी आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को बोल रही हैं। पुलिस को भी छानबीन में यह पता चला कि मेयर का वास्तव में अपने देवर से बातचीत नहीं है। घर आना-जाना भी नहीं है।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
90FollowersFollow
842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img