- Advertisements -spot_img

Sunday, June 4, 2023
spot_img

अच्छी खबर : अम्बेडकरनगर में इन दो थानों पर बनेगा हास्टल और विवेचना कक्ष

सरकार ने आवंटित की धन राशि,जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य


अम्बेडकरनगर। थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों के रहने की समस्याएं अब दूर होने वाली हैं। अब किराए पर कमरा ढूंढने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए जिले के दो थानों में हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके साथ ही अलग से विवेचना कक्ष का निर्माण भी होगा।यह निर्माण पहले अहिरौली और अलीगंज थाने पर होगा। सबसे बड़ी समस्या पुलिस कर्मियों के समक्ष आवास की है। इसमें महिला पुलिस कर्मियों को खास परेशानी है। थानों पर बैरक की क्षमता कम है। जिसकी वजह से अधिकांश पुलिस कर्मियों को प्राइवेट कमरा ढूंढना पड़ता है। इसमें परेशानी तब बढ़ जाती है ,जब पुलिस कर्मी किसी थाने पर नियुक्त होते है और फिर वे कमरा तलाशते है। कम समय में यदि उनका तबादला दूसरे थाने पर होता है तो वही समस्या फिर सामने खड़ी हो जाती है। शासन ने पुलिस कर्मियों के निवास की समस्या को गंभीरता से लिया है। इसके लिए एक जून 2022 को शासनादेश जारी करके प्रदेश के सभी जिलों में थानों पर हॉस्टल और विवेचना कक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया था। यह निर्माण कार्य पुलिस आधुनिकीकरण के तहत होगा।

438.07 लाख रुपया होंगे खर्च, धन स्वीकृत

इसके अलावा इन्ही दोनो थानों पर चार-चार कमरे का विवेचना कक्ष बनाया जाएगा। हॉस्टल और विवेचना कक्ष बनाने के लिए अहिरौली थाने को 219.75 लाख रुपए और अलीगंज थाने के लिए 218.32 लाख रुपए की धन राशि स्वीकृत है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Related Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img

Stay Connected

563FansLike
0FollowersFollow
82FollowersFollow
847SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisements -spot_img

Latest Articles

- Advertisements -spot_img
- Advertisements -spot_img